फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

Thu, 13 Aug 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के एक घर से बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने यहां से सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुहल्ले वालों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पाकबड़ा के एक मुहल्ले में दोपहर को करीब दो बजे पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

2 of 6
जिस मकान में छापा मारा उस वक्त वहां सात महिलाएं थीं। इनमें एक पश्चिम बंगाल की, तीन मुरादाबाद की, दो पाकबड़ा और एक युवती अमरोहा की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 5120 रुपये की नगदी भी बरामद की है। मकान के एक कमरे से भारी मात्रा में गर्भ निरोधक सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

3 of 6
बताया जाता है कि पुलिस ने जिस मुहल्ले में छापा मारकर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया है वहां से लगातार शिकायतें पुलिस के पास आ रही थीं। लोगों का कहना था कि इस मकान में शाम ढले ही संदिग्ध लोगों का आना जाना शुरू हो जाता है।

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

4 of 6
हिलाएं भी आती हैं। हर रोज आने वाली शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। एसपी सिटी डा. रामसुरेश यादव ने बताया कि काफी दिनों से शिकायतें आ रही थीं। सभी के खिलाफ 294 आईपीसी, 3/5/8 देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

5 of 6
पुलिस ने जिस सेक्स रैकेट का खुलासा किया है उसका नेटवर्क आसपास के जिलों तक है। मजबूर महिलाओं को इस रैकेट में शामिल किया जा रहा है। पूछताछ में महिलाओं से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि पूछताछ में महिलाओं ने कुछ सफेदपोशों से भी अपने ताल्लुकात का खुलासा किया है जिसे फिलहाल पुलिस छुपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई जिलों में है जाल

6 of 6
बताया गया है कि पूछताछ में महिलाओं ने कुछ सफेदपोशों से भी अपने ताल्लुकात का खुलासा किया है जिसे फिलहाल पुलिस छुपा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें