अपने कारनामों से कुख्यात अपराधी के तौर पर चर्चित होने वाले लोगों में महिलाएं भी पीछे नहीं है। 'सीरियल किलर' का जिक्र होते ही सामने एक खूंखार शख्स की छवि दिखती है, लेकिन यह शायद कम लोग ही जानते हैं कि खूबसूरत महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मिलिए ऐसी 8 सीरियल किलर से, जिन्होंने छीन ली कई जिंदगियां।
विज्ञापन
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
2 of 9
31 साल की जोएन्ना जेनेही (Joanne Dennehy) उन तीन शातिर महिलाओं में शामिल है, जिन्हें उनके खूंखार इरादों के चलते कभी जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। दो बच्चों की मां जोएन्ना को खून की लत लग चुकी थी। उसने इंग्लैंड में तीन लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। उसने कुत्तों को टहलाने को दौरान दो लोगों को 9 मिनट के अंदर मार डाला था। उसने कुल 9 लोगों की हत्या की। उसने बताया था कि उसे हत्या करने में मजा आता था।
विज्ञापन
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
3 of 9
वेश्यावृत्ति के तरीके और सीरियल किलिंग के लिए कुख्यात एलिन वॉरनॉस को फ्लोरिडा के लोग उसकी मौत के करीब 10 साल बाद भी याद करके सहम जाते हैं। बताया जाता है कि बचपन में उसका बलात्कार हुआ था। उसके बलात्कारी पिता ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। वह वेश्यावृत्ति के लिए फ्लोरिडा चली गई। तब वह 15 साल की थी। 1991 में उसे रॉबरी समेत कई अपराधों के लिए अरेस्ट किया गया। उसे सात लोगों की हत्या की बात कबूल की थी। 9 अक्तूबर 2002 को उसे मौत के घाट उतार दिया गया था।
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
4 of 9
बेल्ले ग्यूनेस नॉर्वे की रहने वाली थी। उसने इश्योरेंस पॉलिसी के लिए अपने पति की हत्या की। शादी के बाद 1884 में उसने घर को आग लगा दी, जिसमे जलकर उसके पति की मौत हो गई उसने इंश्योरेंस का पैसा हासिल किया। इसके बाद उसने दोबारा शादी की और फिर ऐसा ही हादसा हुआ। आखिरकार उसकी पोल खुली और पुलिस को उसके घर से करीब 40 शवों के अवशेष बरामद हुए। उसे कभी जेल नहीं भेजा जा सका क्योंकि वह पुलिस की पकड़ से दूर रही।
विज्ञापन
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
5 of 9
बेवेरली एलिट एक खास तरह की बीमारी से पीड़ित थी, जिसके कारण उसे हर समय हत्या का ख्याल आता था। उसने एक अस्पताल में काम करने के दौरान 4 बच्चों की हत्या की थी। उसकी हरकतों पर शक होने के बाद अस्पताल ने उसकी शिकायत की। कोर्ट ने उसे जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
6 of 9
एक वेबसाइट पर अपने अंतर्वस्त्र बेचने से पहले डाना सू ग्रे बुजुर्ग महिलाओं की हत्या करके पैसे कमाती थी। वह उनकी हत्या के बाद उनके क्रेडिट कार्ड चुरा लेती थी। अस्पताल में काम करते हुए उसने एक शख्स से शादी की और काफी शानदार जीवन जिया लेकिन बाद में कंगाल होने पर उसने तलाक ले लिया। वह शॉपिंग की इतनी क्रेजी थी कि पैसों के लिए उसने हत्या करना शुरू कर दिया। फिलहाल वह कैलीफोर्निया में उम्रकैद की सजा काट रही है।
विज्ञापन
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
7 of 9
मैरी डेल्फिन लैलुरी, 19 शताब्दी की खूंखार सीरियल किलर्स में से एक है। उसे अमेरिका की पहली सीरियल किलर माना जाता है। उसने अपने घर में नौकरों को बुरी तरह तड़पा-तड़पा कर मारा। उसके घर में तलाशी के दौरान 7 नौकरों के क्षत-विक्षत शरीर मिले थे। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही थी कि उसने 100 लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया है। पुलिस को भनक लगने से पहले ही वह अपने पति के साथ फरार हो गई और कभी पकड़ी नहीं गई।
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
8 of 9
फ्रांस की सबसे खूंखार अपराधी जेन्नी वेबर ने कम से कम 10 बच्चों की हत्या की थी। इनमें से दो बच्चे उसके अपने थे। वह गला दबाकर बच्चों की हत्या करती थी। 1908 में उसे इन हत्याओं का दोषी पाया गया था। कुछ समय वह वेश्यावृत्ति और तमाम अन्य गंदे धंधों में जुटी रही, लेकिन 1908 में उसे एक बच्चे की हत्या करते रंगे हाथ पकड़ा गया था।
दुनिया की 8 सबसे कुख्यात लेडी सीरियल किलर, तस्वीरें
9 of 9
मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग सबसे खूंखार सीरियल किलर मानी जाती है। उस पर करीब 100 लोगों को जहर देकर मारने का आरोप है। उसने पैसौं की चाह में लोगों की हत्या की और उनका सब कुछ लूट लिया।उसने 1885 में आखिरी बार तीन हत्याएं करने की कोशिश की। 1915 में जेल में उसकी मौत हो गई।