फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

Wed, 13 Jan 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
अगर आप सोचते हैं जरायम की दुनिया में केवल मर्दों का बोलबाला है तो आपकी गलतफहमी ये गुनहगार औरतें खत्म कर देंगी। तस्वीरों में इनकी करतूतें।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

2 of 14
मारिया लिकिआर्डी का जन्म ही अपराधी परिवार में हुआ था। पिता और भाई दोनों नेपल्स के छटे हुए गुंडे थे। पति भी अपराधी था। लिकिआर्डी ने साल 2001 में अपनी गिरफ्तारी से पहले कमोरा कबीले की मुखिया के तौर पर आठ वर्षों तक एकछत्र राज किया। लिकिआर्डी की देखरेख में कबीले कबीले से अल्बानिया के माफिया नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते और उन्हें देह और ड्रग कारोबार में धकेल देते थे। लड़कियों की उम्र ढलने के बाद उन्हें मार दिया जाता ताकि वे पुलिस के लिए कभी गवाह न बन सकें।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

3 of 14
साल 1986 में फिलाडेल्फिया का कुख्यात ड्रग माफिया जैकी राइट जब मार दिया गया तो उसकी बीवी थेलमा राइट ने अवैध धंधे की कमान संभाल ली। थेलमा ने लॉस एंजिल्स और फिलाडेल्फिया के बीच कोकीन और हेरोइन की तस्करी का जाल बिछा दिया। थेलमा राइट को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बाद में साल 1991 में थेलमा ने ड्रग की दुनिया को छोड़ दिया और 'लिविंग माय लाइफ इन एंड आउट ऑफ द गेम' किताब लिखी।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

4 of 14
रियल लाइफ बॉन्ड गर्ल के नाम से जानी जाने वाली इस हसीना का नाम एन्ना चैपमैन है। अर्से तक अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से एन्ना  रूस के लिए अमेरिका से खुफिया जानकारियां जुटाती रही है। साल 2010 में को एन्ना को न्यूयॉर्क में रसियन स्लीपर के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। एन्ना पर साजिश रचने का मुकदमा चला। फिलहाल ये खूबसूरत हसीना रूस में एक सेलीब्रिटी के तौर पर जिंदगी गुजार रही है। एन्ना एक कारोबारी और टीवी होस्ट भी है।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

5 of 14
एन्ना ग्रिस्टीना को साल 2012 में कॉल गर्ल कारोबार चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जेल की हवा खाने के बाद अब ये हसीना डेटिंग बिजनेस चला रही है। कहा जाता है कि एन्ना कई बड़ी हस्तियों के रहस्य जानती है जो बयां किए जाएं तो वे मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐना अपने जीवन पर फिल्म बनाना चाहती है।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

6 of 14
सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी और लुक्स के चलते क्लॉडिया ओचोआ फेलिक्स को मेक्सिकन किम कार्दाशियान कहा जाता है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस हसीना के 35 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं और जहां इसकी विलासिचापूर्ण जीवन की तस्वीरें भरी पड़ी हैं। सूत्रों के मुताबिक दुनिया के दूसरे सबसे बड़े नशे के अंड्डे सिनोलोआ कार्टेल के लिए क्लॉडिया काम करती है।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

7 of 14
सैंड्रा एविला बेलट्रैन को मीडिया ने द क्वीन ऑफ द पेसिफिक (प्रशांत की रानी) नाम दिया है। सैंड्रा मेक्सिको से अंजाम दी जाने वाली नशे की तस्करी में लिप्त है। सैंड्रा के दो पूर्व पतियों की हत्या की जा चुकी है। जिनमें एक पुलिस विभाग से ड्रग तस्करी के धंधे में आ गया था। ड्रग तस्करी के लिए सैंड्रा आठ साल की सजा काट चुकी है।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

8 of 14
दुनिया भर में व्हाइट विडो के नाम से कुख्यात सामंथा ल्यूथवेट की अब भी दुनिया भर की पुलिस को तलाश है। सामंथा को सीरीया में आतंकियों की मदद करने और करीब 400 लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सामंथा एक ईसाई घर में पैदा हुई थी लेकिन बाद में इस्लाम अपना लिया। सामंथा को आंतकी हमलों को अंजाम देने के लिए सुसाइड बॉम्बर को तैयार करने लिए जाना जाता है।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

9 of 14
लिनेट फ्रॉम को 1975 में अमेरिकी राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड पर बंदूक तानने पर उम्रकैद की सजा हुई थी। साल 1987 में लिनेट जेल से भाग गई लेकिन फिर से पकड़ी गई।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

10 of 14
ग्रिसेल्डा ब्लैंको को 'कोकीन ग्रांड मदर' के नाम से जाना जाता है। 70-80 दशक के दौरान इस दादी ने मियामी आधारित ड्रग तस्करी कुख्यात मेडलिन कार्टेल के लिए अंजाम दी। नशा उत्पादन केंद्रों में आपसी कलह और और खून-खरीबे में भी इस इस औरत हाथ रहा है। साल 1985 में ब्लैंको को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन ये दादी जेल से भी ड्रग का धंधा करती रही। साल 2012 में इस कुख्यात दादी की हत्या हो गई।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

11 of 14
इनेडिना ऐरेलानो फेलिक्स का ताल्लुक ड्रग तस्करी वाले तिजुआना कार्टेल से है। तिजुआना कार्टेल मेक्सिको के पांच सबसे बड़े ड्रग तस्करी के अड्डों में से एक है। ड्रग तस्करी के अलावा इनेडिना अपहरहण कर उगाही करने में माहिर मानी जाती रही है। इसे पहली महिला ड्रग तस्कर भी माना जाता है। अवैध धंधों में इसकी दक्षता की वजह से इसे 'द बॉस', 'द गॉडमदर' और द नार्को मदर जैसी उपमाएं दी गई हैं।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

12 of 14
इटली के कुख्यात आपराधिक संगठन के मुखिया राफाएले कटोलो की बड़ी बहन रोसेटा कटोलो को अपराध जगत में 'आइस आईस' के नाम से जाना जाता है। भाई जब जेल में था तो बाहर उसके नापाक इरादों को रोसेटा अंजाम देती थी। सिसिली के माफिया और दक्षिण अफ्रीका के कोकीन डीलरों के साथ रोसेटा ने वर्षों तक अवैध धंधे को अंजाम दिया। साल 1993 में रोसेटा को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

13 of 14
राफाएला डी अल्टेरियो का वास्ता भी नेपल्स के कमोरा कबीले से हैं जो देह व्यापार और ड्रग तस्करी के लिए जाना जाता है। साल 2006 में पति निकोला पियानेज की हत्या के बाद राफाएला ने कबीले की कमान संभाली। साल 2012 में राफाएला को ड्रग तस्करी, डकैती, जबरन वसूली और अवैध हथियारों का कारोबार करने के जुर्म गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

अपराध जगत की सबसे खतरनाक हसीनाएं, तस्वीरें

14 of 14
80 के दशक में लॉस एंजिल्स और कैलीफोर्निया में जेमेकर थॉम्पसन ने कोकीन का धंधा शीर्ष पर पहुंचा दिया। गिरफ्तारी के बाद जेमेकर को 15 साल की सजा हुई लेकिन जेमेकर का जेल में हृदय परिवर्तन हो गया और जेल बाहर आने के बाद जेमेकर लोगों को धार्मिक भाषण देने लगी। जेमेकर के मुताबिक ईश्वर हर किसी को जीवन सुधारने के लिए दूसरा मौका देता है और गुनाहों को माफ कर देता है। सोर्स-द टाको.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें