नगालैंड में रेप के आरोपी युवक को जेल से निकाल कर सरेआम हत्या करने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसी ही एक और वारदात की तस्वीरें सामने आने से राज्य में तूफान खड़ा हो गया है। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
2 of 9
डेली मेल के अनुसार, नगालैंड में ही 11 साल की लड़की से रेप और हत्या के आरोप में करीब 1000 लोगों की भीड़ ने 18 साल के युवक को पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
3 of 9
घटना नगालैंड के मेलुरी गांव की है। जहां, रेप और हत्या के आरोप में लोगों ने इबो चा नाम के युवक को गांव के बीचोंबीच एक पेड़ से बांध दिया और निर्वस्त्र करके बुरी तरह पीटा। लोगों ने उसे तब-तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया।
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
4 of 9
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है किस तरह से सारे लोग बारी-बारी से युवक की पिटाई कर रहे हैं और उनका अगुवा उन्हें धीरे-धीरे मारने की सलाह दे रहा है, ताकि वह ज्यादा देर तड़पे और फिर मरे।
विज्ञापन
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
5 of 9
नगालैंड के आईजी वाबांग जामिर ने बताया कि घटना सामने आने के बाद इबो को गिरफ्तार किया जाता इससे पहले ही लोगों ने कानून अपने हाथ में ले लिया और उसे मार डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस को रेप और हत्या के संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
6 of 9
बता दें कि इसके पहले भी बीते 5 मार्च को लोगों ने नगालैंड के दीमापुर जिले में रेप के आरोप में एक युवक को जेल से निकाल कर कई किलोमीटर घसीटा और फिर पीट-पीट कर मार डाला था।
विज्ञापन
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
7 of 9
पुलिस के अनुसार, ये तस्वीरें और घटनाक्रम बीते वर्ष सितंबर का है। 11 वर्षीय लड़की की लाश गांव से कुछ दूर जंगल में मिली थी। जिसके चलते इलाके के लोगों का गुस्सा भड़का था।
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
8 of 9
रेपिस्ट का पता लगाने के लिए लोगों न खोजबीन शुरू की तभी लड़की के पड़ोस में रहने वाला युवक इबो चा घर से लापता हो गया। इससे लोगों का शह बढ़ गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
भीड़ का इंसाफ: सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें
9 of 9
लोगों ने जल्द ही उसे ढूंढ़ निकाला और गांव के बीचोंबीच पेड़ से बांधकर उसकी हत्या कर दी। लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही उसे दफना दिया था। घचना की तस्वीरें दीमापुर की घटना के बाद सामने आई हैं। घटना का वीडियो बीते साल सितंबर में बनाया गया था लेकिन यह अब सामने आया है।