खुद को देवी बताने वाली विवादास्पद और ग्लैमरस धर्मगुरु राधे मां का वास्तविक नाम सुखविंदर कौर है। प्राप्त सूचना के अनुसार सुखविंदर कौर का जन्म चार अप्रैल 1965 में पंजाब के जिले गुरुदासपुर के दोरंगला गांव में हुआ था।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
2 of 9
सुखविंदर कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने गांव के काली देवी मंदिर में काफी दिन तक रही और वहां के लोगों को बचपन से कुछ चमत्कारिक चीजें दिखाया करती थी। हालांकि उसके गांव वालों ने उसके बारे में बचपन में किसी भी चमात्कारिक शक्ति होने से या दिखाने से इनकार किया।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
3 of 9
जानकारी के अनुसार सुखविंदर कौर 10वीं कक्षा तक पढ़ी है। राधे मां उर्फ सुखविंदर की शादी मोहन सिंह नाम के शख्स के साथ हुई थी, शादी के समय सुखविंदर की उर्म 17 साल थी। जब सुखविंदर की शादी हुई उस वक्त उसके ससुराल की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
4 of 9
इंटरनेट पर मौजूद सूचना के मुताबिक सुखविंद जब 22 साल की हुई तब तक उसके छह बच्चे हो चुके थे। बताते हैं अपनी पति की आर्थिक सहायता के लिए वह कपड़ा सिलती थी लेकिन इसी दौरान उसका पति कमाने के लिए कतर की राजधानी दोहा चले गए।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
5 of 9
कहा जाता है कि पति के कतर जाने के बाद सुखविंदर अध्यात्म की ओर मुड़ गई और महन्त रामदीन की शिष्या बन गई। महन्त रामदीन ने ही सुखविंदर को राधे नाम दिया। इसके बाद राधे संत समागमों में जाने लगी और लोगों से पहचान करने लगी।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
6 of 9
मुंबई में कुछ साल रहने के बाद राधे फिर अपने पंजाब जाने लगी जहां लोग पहले से ज्यादा संख्या में उसके शिष्य बनने लगे। इसी दौरान राधे अपने पति और दो बेटों को मुंबई ले गई और फिर पंजाब में बार आकर अपने शिष्यों से मिलने लगी।
विज्ञापन
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
7 of 9
इसके बाद राधे मां को देखने के लिए जब काफी संख्या में लोग आने लगे तो मुंबई के गुप्ता परिवार प्रचार कर राधे दर्शन शुरू कराया और फिर चल पड़ा राधे मां का देवी बनकर लोगों को दर्शन देने का धंधा।
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
8 of 9
राधे मां इससे पहले एक बार कुंभ मेला में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और अन्य साधु की ओर से अश्लीलता फैलाने के आरोप में प्रतिबंधित किए जाने के लिए चर्चा में आ चुकी है।
जानिए, कौन हैं राधे मां और कैसे होने लगी उनकी पूजा?
9 of 9
राधे उर्फ सुखविंदर कौर आजकल मुंबई के बोरिवली इलाके में रहती है राधे मां के नाम से अपने बंग्ले में बैठक करती या सत्संग के लिए बैठती है जो दहेज उत्पीड़न के लगे आरोपों के कारण मुश्किल में हैं।