अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद ज्यादातर बड़े लोगों की ख्वाहिश होती है कि वे रुपहले पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरें। ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है।
विज्ञापन
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
2 of 12
ये तो शुक्र है कि यह विज्ञापन का युग है और इस युग में हर बड़ा भारतीय क्रिकेटर किसी न किसी उत्पाद का प्रचार कर रहा होता है। लाइट, कैमरा और एक्शन सुनने की चाहत रखने वाले हमारे देश के क्रिकेटर कुछ हद तक इससे अपनी इच्छा पूरी कर लेते हैं, बावजूद इसके कई बड़े क्रिकेटर हैं जो फिल्मी पर्दे पर खुद को दिखाने में कामयाब हो गए। हम आपको 10 ऐसे क्रिकेटरों की फिल्मी करियर की कहानी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
3 of 12
सबसे पहले तो इन्हें ही ले लीजिए। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए एस श्रीसंत अब बड़े पर्दे पर आने वाले है। सुनने में आया है कि जिस फिल्म में वह हीरो चुने गए है वह 14 भाषाओं में रिलीज होगी।
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
4 of 12
संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया। (फोटोः यूट्यूब से)
विज्ञापन
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
5 of 12
भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली। क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने फिल्मी पर्दे पर अपनी क्रिकेट वाली पारी खेलने का फैसला लिया। उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए।
विज्ञापन
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
6 of 12
कपिल देव को भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते क्रिकेटरों में गिना जाता है। वह भी रुपहले पर्दे पर दिखने की अपनी चाहत को छिपा नहीं सके और उन्हें जैसे ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला, उसे स्वीकार कर लिया। 2003 में उन्हें क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'स्टंप्ड' में काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने 2005 में नसीरुद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड की अभिनीत फिल्म 'इकबाल' में भी काम किया। इसके अलावा वह 2006 में 'आर्यन', 2007 में 'चैन खुली की मैन खुली' और 'मुझसे शादी करोगी' में भी छोटी-छोटी भूमिका में दिखे।
विज्ञापन
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
7 of 12
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजय जडेजा अपने समय में देश के सबसे सुदर्शन क्रिकेटरों में गिने जाते थे। गुजरात के शाही राजपूत खानदान से ताल्लुक रखने वाले जडेजा ने 2003 में सनी देओल और सुनील शेट्टी की मुख्य भूमिका में आई फिल्म 'खेल' में पहली बार पर्दे पर काम किया। इसके 5 साल बाद वह फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में भी दिखे। पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' में भी वह रुपहले पर्दे पर नजर आए।
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
8 of 12
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और कभी टीम इंडिया के बल्लेबाज रहे विनोद कांबली ने क्रिकेट के बाद फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की और 2002 में वह संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'अनर्थ' से फिल्मी करियर शुरू की। 2009 में आई फिल्म 'पल पल दिल के साथ' में वह विनोद कांबली के नाम से पर्दे पर आए।
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
9 of 12
देखने में बेहद आकर्षक सलिल अंकोला एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रह चुके हैं। 2000 में संजय दत्त की फिल्म 'कुरुक्षेत्र' में इन्होंने पुलिस अफसर का रोल निभाया। उनकी पहली फिल्म जरूर हिट रही लेकिन उसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रहे। इसके बाद वह 'पिता' (2002), 'चुरा लिया है तुमने' (2003) और 'साइलेंस प्लीज' (2004) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए। बड़े पर्दे के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर भी किस्मत आजमाया। (फोटो- कोईमोई डॉट कॉम)
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
10 of 12
'टर्बनेटर' से मशहूर हरभजन सिंह को मैच जिताऊ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को कई शानदार जीत दिलाई है। नाचने-गाने के शौकीन हरभजन भी फिल्मी पर्दे पर अपने टके-झटके दिखाने का मन रोक नहीं पाए। पहली बार वह पर्दे पर 2004 में आई फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में दिखे। साथ ही उन्होंने एक पंजाबी फिल्म 'भा जी इन प्रॉब्लम' में पुलिसिया किरदार में नजर आए। बतौर नायक हरमन बवेजा की फिल्म 'विक्ट्री' में कई क्रिकेटर फिल्म में मैच खेलते नजर आए। (फोटोः इन डॉट कॉम)
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
11 of 12
यह अलग बात है कि भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत ज्यादा नहीं चला, लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए काफी लकी गेंदबाज माने जाते थे। उन्होंने 45 साल की उम्र में एक कन्नड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। 'सचिन! तेंदुलकर आला' नाम की इस फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका में दिखे।
जाने, किन-किन क्रिकेटरों ने बॉलीवुड में आजमाई अपनी किस्मत
12 of 12
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने फिल्मों की ओर रूख तो नहीं किया लेकिन वह छोटे पर्दे पर लगातार बने रहे। सिद्धू 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में जज की भूमिका में दिखे। वह करीना-करीना नाम के धारावाहिक में भी दिखाई दिए। बाद में वह रिएल्टी शो में बिग बॉस के छठे संस्करण में शामिल हुए। अभी वह 'कॉमेडी नाइटस विद कपिल' नाम के शो में दिखाई दे रहे हैं।