बदायूं में सिलहरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के दुर्वेश उर्फ वीरू को गांव के ही लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। 20 साल का वीरू गांव की एक लड़की के साथ गन्ने के खेत में था। अचानक लड़की के परिजन वहां पहुंचे। दोनों को सरेआम पीटते-पीटते लड़की के घर तक लाया गया।
विज्ञापन
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
2 of 10
दरवाजे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से वीरू को इतना पीटा गया कि उसका वहीं पर दम निकल गया। इस बीच लड़की घर के अंदर भागी और फंदा लगा कर झूल गई। घरवालों ने उसे फंदे से उतारा तो वह बेसुध थी। उसे भी मरा जानकर युवक के शव के पास ही डाल दिया गया।
विज्ञापन
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
3 of 10
खेत से घर तक लाने और पीटने का यह वाकया करीब दो घंटे का है। इस बीच पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जिंदा पाया तो तुरंत बदायूं अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली भेजा गया है।
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
4 of 10
बरेली जिला अस्पताल में लड़की को अभी होश नहीं आया है। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में लड़की के भाई और एक चाचा को हिरासत में ले लिया है। लड़की और युवक दोनों ही नट जाति के हैं।
विज्ञापन
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
5 of 10
करीब 20 साल का दुर्वेश उर्फ वीरू दिल्ली में नौकरी करता था। वह मूल रूप से कादरचौक थाने के गांव कलुआ नगला का निवासी था और पिछले कुछ सालों से वह मझिया में अपने मौसा देवी दयाल के पास रह रहा था। गांव में दुर्वेश के परिवार ने घर बनाने के लिए जगह भी खरीद ली है।
विज्ञापन
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
6 of 10
गांव की ही एक 17 साल की लड़की से दुर्वेश के संबंध थे। तीन दिन पहले ही दुर्वेश दिल्ली से मझिया आया था।
विज्ञापन
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
7 of 10
गांव वालों के मुताबिक एक दिन पहले ही उसने लड़की से मंदिर शादी कर ली थी। गुरुवार दोपहर वह लड़की के साथ गांव के दक्षिण की ओर स्थित ईख के एक खेत में गया।
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
8 of 10
इन दोनों को वहां जाते हुए लड़की के भाई ने देख लिया। इसके बाद वह अपने दो चाचाओं के साथ लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गया।
देखिए, ऑनर किलिंग की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें
9 of 10
तीनों लोग लड़की और लड़के को सरेआम पीटते हुए अपने घर ले लाए। दरवाजे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से पीट कर दुर्वेश को मार डाला। इस दौरान लड़की ने घर में फांसी लगा ली।
परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारकर दरवाजे पर पड़े दुर्वेश के पास ही डाल दिया। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा और किसी के कुछ बोलने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्वेश और लड़की को जिला अस्पताल भेजा। यहां दुर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में लड़की को बरेली रेफर कर दिया गया।