पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आसपास के इलाकों में नकली लॉटरी रैकेट और दाऊद गैंग से जुड़े संदिग्ध हवाला कारोबारियों के दफ्तरों पर छापा मारकर बृहस्पतिवार को आय कर विभाग ने 45 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
इन बोरों में भरा है क्या, तस्वीरें देखेंगे तो दंग रह जाएंगे
2 of 6
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से मिली सूचना के आधार पर आय कर अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। यह रकम बोरों और आलमारियों में भरी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक जब्त की गई रकम बृहस्पतिवार को ही हवाला के जरिये दुबई भेजी जानी थी।
विज्ञापन
इन बोरों में भरा है क्या, तस्वीरें देखेंगे तो दंग रह जाएंगे
3 of 6
यह आयकर विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। सिलीगुड़ी में भी कुछ ठिकानों की तलाशी की जा रही है। आय कर विभाग के सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
इन बोरों में भरा है क्या, तस्वीरें देखेंगे तो दंग रह जाएंगे
4 of 6
सूत्रों ने बताया कि जिन परिसरों पर छापेमारी की गई वह एक तमिल कारोबारी का है। वह जनरल सिस्टम्स और एफ. पी.इंटरप्राइजेज नामक अपनी दो कंपनियों के बैनर तले तमिलनाडु व बंगाल में नकली लॉटरी का घंधा करता है।
विज्ञापन
इन बोरों में भरा है क्या, तस्वीरें देखेंगे तो दंग रह जाएंगे
5 of 6
इस अभियान में विभाग के लगभग सौ अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। उन ठिकानों से बरामद नोटों को गिनने के लिए दस मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। आयकर विभाग को संदेह है कि बरामद रकम हवाला के जरिए दुबई भेजी जानी थी।
इन बोरों में भरा है क्या, तस्वीरें देखेंगे तो दंग रह जाएंगे
6 of 6
इन फर्मों के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है। फर्म पर नकली लॉटरियों का धंधा करने के अलावा हवाला कारोबार में भी शामिल होने का संदेह है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि यह पूरा गिरोह एक हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए लॉटरी के कुछ कारोबारियों पर भी निगाह रख रही है।