गुनहगार पैदा नहीं होते, फिर भी दुनिया में अपराधियों की भरमार है। इसलिए इन 7 जरूरी बातों पर गौर करें, ये आपको अपराधी बनने से बचा सकती हैं।
विज्ञापन
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
2 of 8
ये जान लें कि दुनिया में कोई भी चीज ऐसी नहीं होती जो आपको 'मुफ्त के पकवान' के तौर पर मिल जाए। हर चीज की कीमत चुकानी होती है। इसलिए मुफ्तखोर मानसिकता से बचें, क्योकिं कई दफा लालच में अनचाहे अपराध हो जाते हैं।
विज्ञापन
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
3 of 8
एक पुरानी कहावत है 'जैसी करनी, वैसी भरनी'। इसे यथार्थ और कटु सत्य मानकर चलें। क्योंकि दुनिया में आप जो भी काम करते हैं उसका एक परिणाम तय है। गलत कदम उठाएंगे तो रिस्क आपकी है। मतलब साफ है कि कोई भी काम करने से पहले एकबार उसके दूरगामी परिणाम के बारे में गंभीरता से विचार जरूर कर लें।
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
4 of 8
हमारे दिमाग में कोई भी ख्याल सकारात्मक या नकारात्मक बनकर नहीं आता है। हमारे बुद्धि और विवेक पर निर्भर करता है कि हम कैसे उस ख्याल को फलीभूत होते देखना चाहते हैं। दिमाग में एक बारीक डिवाइडर मान लें जो सकारात्मक और नकारात्मक साइड तय कर सकता है और जिसका आपको पालन करना है। इरादों और ख्यालों का इस डिवाइडर आपको जोखिम से जरूर बचा लेगा।
विज्ञापन
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
5 of 8
जज्बातों को काबू करना सबसे कठिन है। अगर आप भावनाओं पर काबू कर सकने में सक्षम बनते हैं तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए कोशिश करना शुरू करें कि आप इमोशनल फूल नहीं बनेंगे, और पूरी तरह से व्यवहारिकता और हकीकत की दुनिया में जिएंगे। भावनाओं में बहकर कोई फैसला नहीं लेंगे।
विज्ञापन
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
6 of 8
नैतिकता केवल किताबों में पढ़ी-लिखी जाने वाली चीज नहीं है। असल जिंदगी में अगर आप इसका मतलब जान गए तो ये तय है कि आप एक सम्मानित और संयमित जिंदगी गुजार सकते हैं। नैतिकता हमें हमारी हदों में रहना सिखाती है। हमें क्या और कब करना चाहिए ये नैतिकता का पालन करने से जान सकते है। इसलिए अपराधों से बचने के लिए नैतिकता का पालन जरूरी है।
विज्ञापन
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
7 of 8
कई बार आर्थिक हालात भी अपराध करने को उकसाते हैं। इसलिए उधार या कर्ज न लें। इसलिए फिजूलखर्ची से बचे रहें। जितना है उतने में ही संतोष करें और मेहनत से मिलने वाले फल पर यकीन करें। ऐसे में सफलता भले ही देर से मिले लेकिन आप कई तरह के गुनाहों के चंगुल से बच जाएंगे।
ये 7 बातें आपको गुनहगार बनने से रोक सकती हैं, जानिए
8 of 8
कई दफा लोग खुद में ही कानून और अदालत बन जाते हैं। हर फैसला जज बनकर करने लगते हैं। ऐसा या तो नशे की हालत में होता है या पैसे और बाहुबल के गूरूर में। इस मानसिकता से बचें। कोई भी मसला हो, उसे सोच-विचार कर संभालने की आदत डालें। अगर मामला कानून का है तो उसका सहारा लें। क्योंकि पल भर की ऐंठ जिंदगी भर के लिए नासूर बन सकती है। रोडरेज में अक्सर ऐसा देखा जाता है। सोर्स-विकिहाउ