इलाहाबाद में झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया में बृहस्पतिवार रात किशोरी कोमल (17) और उसके अधेड़ प्रेमी ननचू (45) का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्या चापड़, तराजू के कांटे और बाट से की गई थी। किशोरी का सिर कूंचा गया था जबकि अधेड़ प्रेमी का हाथ काटने और आंख फोड़ने के बाद शव गंगा में फेंक दिया गया था। (तस्वीरें- अमर उजाला/इलाहाबाद)
विज्ञापन
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
2 of 7
शुक्रवार सुबह गंगा में शव बरामद होने के बाद जब पुलिस उसके मड़हा पर पहुंची तो किशोरी का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने किशोरी के पिता छेदी लाल और मां को हिरासत में ले लिया है। उसका भाई रुस्तम फरार है। पुलिस हत्या को ऑनर किलिंग का मान रही है। हालांकि ननचू के बहनोई मंगला पासी ने हत्या की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
3 of 7
झूंसी के कोहना गांव की कोमल चार दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। ननचू भी घर पर नहीं था। किशोरी को बृहस्पतिवार को ननचू के साथ देखा गया तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। खबर हवेलिया के साथ ही पड़ोस के गांव कोहना तक पहुंच गई थी। ननचू हवेलिया के शेखतकी बाबा की मजार के पास टीन शेड डालकर मड़हा बना रखा था और लकड़ी बेचकर गुजरबसर करता था।
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
4 of 7
दस वर्ष पूर्व पत्नी सुतरानी के अलग होने के बाद से वह अकेले रहता था। उसके दो बेटे दीपू और सीपू तथा एक बेटी नमिता है। वह धूमनगंज के गढ़वा में मायके में रहती है। पास ही रहने वाली बहन छंगो देवी ही उसके घर खाना पहुंचाने जाती थी। बहनोई के मुताबिक तीन दिन बाद भाई के लौटने की खबर मिलने पर वह बृहस्पतिवार को खाना लेकर गई थी। घर पर उसे कोमल मिली थी।
विज्ञापन
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
5 of 7
उसके बारे में पूछताछ करने के बाद वह लौट आई थी। सुबह परिजनों को शव मिलने की जानकारी मिली तो पूरा मामला समझ में आ गया। दोनों के शव अर्द्धनग्न थे और चेहरे तथा शरीर के बाकी हिस्सों पर भारी एवं धारदार हथियार से वार के निशान थे। किशोरी के तो चेहरे को कूंचा गया था। ननचू के साथ भी काफी बेरहमी दिखाई गई थी। ननचू की दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं।
विज्ञापन
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
6 of 7
पुलिस को ननचू के मड़हा से हत्या में प्रयुक्त बाट, चापड़, कुल्हाड़ी और तराजू का कांटा बरामद कर लिया है। पुलिस ने सुबह ही किशोरी के पिता छेदीलाल और मां कौशल्या उर्फ कुंती देवी तथा तीन अन्य ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को शक है कि हत्या में दो से तीन लोग शामिल थे। आशंका जताई जा रही है कि कत्ल को छेदी और उसके बेटे ने कुछ अन्य के साथ मिलकर अंजाम दिया।
मां-बाप ने बेटी का सिर फोड़ा, प्रेमी की आंखें निकाल लीं
7 of 7
छेदी लाल के कान के पीछे खरोंच के निशान मिले हैं। इससे उस पर शक गहरा गया है। खबर पाकर आईजी जोन बीबी शर्मा, डीआईजी भगवान स्वरूप, एसएसपी दीपक कुमार, एसपी गंगापार शफीक अहमद कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस रुस्तम की तलाश में दबिश डाल रही है। डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। उंगलियों के निशान से पुलिस को मामला खुलने की उम्मीद है।