20 साल तक मुंबई पर राज किया, खून एक भी नहीं, और बन गया मायानगरी का पहला डॉन, देखिए तस्वीरों में दास्तान-ए-मस्तान।
विज्ञापन
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
2 of 17
जरायम की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों ने भी मायानगरी में खूब नाम, शौहरत और दौलत बनाई। शायद इसीलिए ये मायानगरी है। बात करते हैं मायानगरी पर अर्से तक राज करने वाले इसके सरगना हाजी मस्तान की।
विज्ञापन
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
3 of 17
तारीख एक मार्च, साल 1926, मद्रास में एक गरीब परिवार में जब उस बच्चे की किलकारियां गूंजी तब किसी को अंदाजा नहीं था कि एक दिन मायानगरी का बच्चा-बच्चा तक उसका नाम जानेगा। मस्तान हैदर मिर्जा कब मुंबई का सुल्तान मिर्जा बन गया पता ही नहीं चला।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
4 of 17
मस्तान ने जब हज यात्रा की तो हाजी मस्तान के नाम से जाना जाने लगा। फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई हाजी मस्तान की जिंदगी का तकरीबन 90 फीसदी खाका हूबहू खींच देती है। जिसमें सुलतान मिर्जी का किरदार अजय देवगन ने निभाया था।
विज्ञापन
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
5 of 17
फिल्म इंडस्ट्री का मस्तान से और मस्तान का फिल्म इंडस्ट्री से खूब वास्ता रहा है। मस्तान ने कई फिल्मों में पैसे लगाए, खुद फिल्में भी प्रोड्यूस कीं। साठ से सत्तर के दौर का शायद की कोई कालाकार, निर्माता-निर्देशक बचा हो जिसके संबंध हाजी मस्तान से न रहे हों। यहां तक की संजय गांधी तक मस्तान के घर दावतों में देखे गए।
विज्ञापन
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
6 of 17
मस्तान के करीबियों में दिलीप कुमार, धर्मेद्र, फिरोज खान और संजीव कुमार रहे हैं। यहां तक की अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त भी मस्तान के साथ देखे गए हैं। मस्तान की जिंदगी पर आधारित अमिताभ अभिनीत फिल्म दीवार और कुली बनीं। जो सुपरहिट साबित हुईं।
विज्ञापन
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
7 of 17
मस्तान को मधुबाला पसंद थीं, इसलिए इसलिए मस्तान ने डांसर और अदाकारा सोना से शादी की जो मधुबाला जैसी दिखती थीं।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
8 of 17
गरीबी से तंग आकर जब मस्तान के पिता मुंबई आए तब मस्तान महज आठ साल का था। मुंबई में क्राफोर्ड बाजार के सामने वो अपने पिता के साथ साइकिल रिपेयरिंग का काम करने लगा।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
9 of 17
मायानगरी में रहते-रहते मस्तान को ऐशो-आराम के बड़े सपने देखने की आदत पड़ गई। जब मस्तान 18 साल का हुआ तो मुंबई के बंदरगाह पर कुली बना गया।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
10 of 17
मस्तान जिस समंदर के किनारे कुली का काम करता था, उसी समंदर की लहरें उसके लिए उसके लिए बेशुमार दौलत कमाने का जरिया बन गईं। घड़ियों और ट्रांजिस्टर की तस्करी से शुरू हुआ सिलसिला सोने की तस्करी तक पहुंच गया।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
11 of 17
इस दौरान मस्तान अल गालिब से मिला। अल गालिब और मस्तान दोनों मिलकर सोने की तस्करी करने लगे। लेकिन अल गालिब पकड़ा गया। और जब अल गालिब जेल से छूटकर आया तो मस्तान ने उसके हिस्से का सोना उसे लौटा दिया।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
12 of 17
मुंबई में मस्तान का सिक्का चलने लगा था तभी करीम लाला और वरदा से मस्तान की दोस्ती हो गई। फिर तीनों ने मायानगरी के इलाके बांट लिए और तस्करी का धंधा जारी रखा।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
13 of 17
अब मस्तान का स्टाइल एकदम बदल चुका था। चमचमाता सफेद लिबास, हाथ में 555 सिगरेट, गले में बिस्मिल्लाह का लॉकेट और गाड़ी का नंबर 786 मस्तान का स्टेटस सिंबल बन चुका था।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
14 of 17
दमन में सोने की तस्करी में लिप्त रहे सुकुर नारायण बथिया साल 1974 में जब एक गंभीर कानूनी मसले में फंस गए तब मस्तान ने उस वक्त रामजेठमलानी को एक लाख रुपए रोज पर वकील रखकर उसकी मदद की।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
15 of 17
महाराष्ट्र के पूर्व महानिदेशक और डीसीपी टी सिंगारवेल के मुताबिक एक बार जब मस्तान गिरफ्तार हुआ तो उसे कोल्हापुर के एक होटल रखा गया जहां उसकी खूब खातिरदारी हुई और अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
16 of 17
देश में इंदिरा शासन के दौरान जब आपातकाल लगा तो मस्तान को भी जेल हुई। 20 साल तक जरायम की दुनिया पर राज करने से मस्तान उकता गया तो उसने सियासत की दुनिया में कदम रख दिया और जय प्रकाश नारायण के एक कार्यक्रम में शपथ लेकर उसने बुरे कामों को अलविदा कहा दिया। मस्तान ने दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ के नाम से एक पार्टी बना ली।
साइकिल का पंचर सुधारता था मुंबई का पहला डॉन, जानिए कौन
17 of 17
दुनिया की वॉन्टेड लिस्ट में शुमार कुख्यात दाऊद इब्राहिम ने अंडरवर्ल्ड का ककहरा मस्तान के अंडर में ही सीखा। लेकिन गुरू के उसूलों को चेले ने ठेंगा दिखाकर कई बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया। साल 1933 में मुंबई में हुए बम धमाकों का जिम्मेदार दाऊद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान छिपा बैठा है।