फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

विज्ञापन
1 of 11
दो दिन से लापता किसान धर्मवीर उर्फ छोटे (36) की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर बुलंदशहर के सलेमपुर थाने में बवाल काटा।

विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

2 of 11
ग्रामीणों ने पुलिस से नोकझोंक के बाद थाने की दीवार गिरा दी। पुलिस जीप में आग लगाकर पुलिस पर पथराव कर थाने में खड़े कई वाहनों को भी तोड़ डाला। पथराव में इंस्पेक्टर सलेमपुर भी घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

3 of 11
पुलिस ने बेकाबू भीड़ को कई राउंड फायरिंग कर रोकने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ ने थाने के सामने रोड जाम कर दो रोडवेज बसें भी क्षतिग्रस्त कर दीं।

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

4 of 11
सूचना पर पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी और एसपी देहात ने आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

5 of 11
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि पुलिस ने फायरिंग नहीं की है। बता दें कि धर्मवीर दो दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर साबितगढ़ मिल गया था, जिसके बाद से वह लापता था।
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

6 of 11
रविवार सुबह उसका शव उसी के ट्यूबवेल पर शहतूत के पेड़ से लटका मिला। आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। धर्मवीर के पिता करतार सिंह ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

7 of 11
हत्या के बाद धर्मवीर का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना को हल्के में लेना पुलिस को भारी पड़ गया। आरोप है पुलिस फायरिंग के बाद ग्रामीण उग्र हो गए, जिसके बाद तोड़फोड़ और जमकर बवाल हुआ।

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

8 of 11
ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों से जाम लगाने का ऐलान करते हुए सड़क पर पहुंचने का आह्वान किया। यहां से काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण सतपाल, वीरेंद्र और वीर सिंह का आरोप है कि भीड़ को रोकने के लिए एक सिपाही ने फायरिंग कर दी। इससे भीड़ बेकाबू हो गई।

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

9 of 11
भीड़ ने थाने की दीवार गिरा दी और पुलिस जीप में आग लगा दी, हालांकि उसे जल्द बुझा दिया गया। भीड़ ने थाने में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

10 of 11
भीड़ ने दो रोडवेज बसों यूपी-81ए 9055 नरौरा डिपो, यूपी-14एटी 8230 बुलंदशहर डिपो में भी तोड़फोड़ कर शीशे चकनाचूर कर दिए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पेड़ से लटकी मिली लाश, बुलंदशहर में बवाल

11 of 11
ग्रामीणों के बवाल की सूचना एसएसपी अनंत देव, एसपी देहात, कई सीओ, कई थानों की पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हत्या के मामले में जल्द कार्रवाई करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। उन्होंने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें