कैसा रहा होगा वो मंजर उस पिता के लिए जिसे तीन दिन से गायब अपना बेटा तो मिल गया लेकिन अधमरी हातल में। उसे गोद में लेकर वो सिर्फ उसके बचने की दुआ ही कर पा रहा होगा। वो भी ऐसे बेटे के लिए जिसने अपने पिता जैसे ही एक आदमी की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देना बेहतर समझा।
विज्ञापन
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
2 of 7
गौटेमेला सिटी में हुए इस मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया था जब पता चला कि स्कूल से लौट रहे 12 साल के लड़के एंजल एरियल एसक्लांटे को कुछ गुंडों ने रोक कर एक बस चालक को मार डालने के लिए धमकाया। उसके सामने शर्त रखी गई कि या तो वो खून कर दें या अपनी जान गवांने के लिए तैयार हो जाए, और उस लड़के ने मरना पसंद किया।
विज्ञापन
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
3 of 7
डेलीमेल की खबर के मुताबिक लड़के ने बस चालक का खून करने से इसलिए मना किया क्योंकि उसके पिता भी बस चालक की ही नौकरी किया करते थे। मना करने पर उसे एक और चुनाव करना था। उससे पूछा गया कि वह छूरे से मारा जाए या पुल से नीचे फेंक कर? और लड़के ने बेझिझक बोल डासा 'पुल से नीचे गिरा कर'।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
4 of 7
450 फीट गहरे पुल से गिरने के बाद भी लड़के की किस्मत अच्छी थी कि वह झाड़ियों में फंस गया और उसकी सांसे चलती रही। लेकिन तीन दिन तक वह बेचारा दर्द में कराता रहा और आखिरकार उसके पिता खोज टीम के साथ उसके पास पहुंच ही गए।
विज्ञापन
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
5 of 7
अपने बेटे को इस हाल में देख कर घबराया हुआ वह पिता ने उसे अस्पताल ले गया जहां 15 दिन तक उसे बचाने की हर मुमकिन कोशिश की गई लेकिन एक अंजान को बचाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले इस लड़के के जज्बे पर उसकी चोटें हावी हो गईं और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
6 of 7
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं था जब ऐसे कुख्यात गैंग वालों ने बच्चों के हाथों मर्डर कराने की कोशिश की हो। मेक्सिको में 14 साल के लड़के यूलिसेस अब्राहम को प्वाइंट ब्लैक से गोली चला कर एक आदमी गुलेरमो जैकेस की जान लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। वहां की मीडिया का कहना है कि इस काम के लिए लड़के को £1,200 यानि 1,20,265 रुपए देना तय किया गया था।
मासूम ने मजबूरी में चुनी ऐसी मौत कि रुला देगी आपको
7 of 7
पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बावजूद उसे बचाया न जा सका। बच्चे की उम्र सुन कर सब हैरान हैं। अफसरों ने बताया कि उन्होंने खुद उसे गोली चलाते देखा था इसलिए तुंरत गिरफ्तार कर लिया। मानवाधिकार कार्यकर्ता एडगर ग्वेरा का कहना है कि बच्चों से मर्डर कराने के ऐसे कई मामले देखे जा रहे हैं क्योंकि लोग सोचते हैं कि उन्हें सजा तो होगी नहीं, इसलिए वे आसानी से इसे अंजाम दे सकते हैं।