इन खूनी औरतों का ख्याल आते ही आज भी लोग खौफ से सिहर उठते हैं। इन औरतों की सीरियल किलर बनने की दास्तानें बड़ी दिलचस्प हैं।
विज्ञापन
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
2 of 10
लियोनार्डा सियानसिउली
लियोनार्डा सियानसिउली ठेठ इटैलियन औरत थी। ये औरत अपने घर पर आदमी के मांस से नहाने वाला साबुन बनाती थी। इसका बेटा इटली की सेना के लिए चयनित हुआ तो इस महिला ने उसे बचाने के लिए नरबलि का सहारा लिया। इस औरत ने साल 1939 से 1940 के दरमियन तीन औरतों का कत्ल कर दिया। पहले ये औरत अपने शिकार को शराब में जहरीली दवाएं देती थी फिर उन्हें कुल्हाड़ी से काट डालती थी। लाशों के टुकड़ों को ये औरत साबुन में इस्तेमाल करती थी और उस साबुन से ये खुद और इसका पति नहाता था। कुछ साबुन ये अपने करीबियों को भी देती थी।
विज्ञापन
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
3 of 10
जुआना बराजा
जुआना बराजा के कत्लो-गारत की दास्तान इतनी बेरहम है कि इसे 'सबसे बड़ी हत्यारिन' तक कहा गया। बराजा के कातिल बनने की एक कहानी है। बराजा जब छोटी थी तो इसकी मां ने एक शख्स से बीयर के बदले इसके रेप करने सौप दिया। इस वारदात ने बराजा को ऐसा घाव दिया कि वो बड़ी उम्र की औरतों से नफरत करने लगी और 11 उम्रदराज औरतों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में इस महिला को मेक्सिकों की जेल से 759 साल की सजा हुई।
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
4 of 10
ऐलीन वुओरनोस
साल 1989 से 1990 यानी एक साल के दरमियान ऐलीन वुओरनोस नाम की इस औरत ने सात मर्दों को मौत के घाट उतार दिया। इस कातिल औरत की कहानी को हॉलिवुड फिल्म मॉन्स्टर में फिल्माया गया। ऐलीन अपना और अपने प्रेमी का खर्च देह व्यापार के जरिए चलाती थी। इस औरत का कहना था कि इसने जितने भी खून किए वो सारे मर्द इसका बलात्कार करना चाहते थे इसलिए खुद का बचाव करते हुए उन्हें मार दिया। साल 2002 में कोर्ट के आदेश पर फ्लोरिडा में इसे लीथल का इंजेक्शन देकर मार दिया गया।
विज्ञापन
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
5 of 10
डोरोथिया फुंटे
डोरोथिया फुंटे को ये नाम इसकी निर्ममता के लिए दिया गया। कैलीफोर्निया के सैकरामेंटो में 6 वर्षों तक इस औरत कई उम्रदराज लोगों को पैसे की चाहत में मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
6 of 10
मियूकी इशिकावा
साल 1940 में जापान में दूसरे विश्व युद्ध के आखिरी वक्त के दौरान मियूकी इशिकावा ने अपने साथियों के साथ 103 बच्चों को मौत को घाट उतारा। बताया जाता है कि ये औरत उन गरीब बच्चों को मार देती थी जो असहाय और दैयनीय हालत में होते थे। जापान के इतिहास में सबसे बड़े खूनी खेल के लिए जानी जाने वाली इस औरत के महज चार साल की सजा हुई।
विज्ञापन
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
7 of 10
जेन टोप्पन
साल 1931 में जेन टोप्पन ने 31 हत्याओं की बात कबूली लेकिन इतनी हत्याओं के बावजूद इसे गुनहगार नहीं माना गया। वजह थी इसका पागलपन। अस्पताल में बतौर नर्स ये औरत रिपोर्टों के साथ छेड़छाड़ करके अपने मरीजों को मोर्फिन और एट्रोफिन के जहरीले इंजेक्शन देती थी और तब तक उनके पास बैठती थी जब तक की लीथल की डोज से उनकी मौत नहीं हो जाती। पकड़े जाने पर इस कातिल औरत का कहना था कि इसका लक्ष्य ऐसे किसी भी मर्द और औरत से आगे निकलना था जिसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारा हो, और जो असहाय रहे हों।
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
8 of 10
एमेलिया डायर
हालांकि एमेलिया डायर को एक हत्या के लिए फांसी पर चढ़ाया गया। लेकिन इस पर इग्लैंड में कई लोगों मारने का आरोप लगा। एमेलिया बतौर नर्स काम करती थी। इसका पेशा बच्चों को पालने-पोसने का भी था। लोग इसके घर में देखभाल के लिए बच्चों को छोड़ने लगे। ये उनसे इस काम का पैसा भी लेती थी लेकिन आरोप हैं कि इस औरत ने उन बच्चों की कभी देखभाल नहीं की और उन्हें मर जाने दिया।
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
9 of 10
एलिजाबेथ बाथोरी
हंगरेरियन एलिजाबेथ बाथोरी को यूरोपीय इतिहास का सबसे बड़ा खूनी माना जाता है। माना जाता है कि बाथोरी ने साल 1585 से 1610 के बीच 650 लड़कियों को यातनाएं दीं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जिनमें ज्यादातर युवा लड़कियां थीं। बाथोरी ने पकड़े जाने पर परिवार के प्रभाव का भी इस्तेमाल किया।
खौफ पैदा करती है इन खूनी औरतों की कहानी, 9 सबसे बड़ी हत्यारिनें
10 of 10
नैनी डॉस
नैनी डॉस ने जिन लोगों की हत्याएं की उनमें ज्यादातर उसके करीबी थे। नैनी ने पांच में से अपने चार पतियों, अपनी मां, बहन, नाती और सास को मौत के घाट उतारा। पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान इसके हंसते रहने की आदत से इसे 'गिगलिंग ग्रैनी' कहा जाने लगा। इस हत्यारिन दादी ने इतने लोगों को मारने के बाद अजीब बयान दिया। नैनी के मुताबिक ये जीवन में असली रोमांस करना चाहती थी इसलिए सही आदमी की तलाश कर रही थी। सोर्स-द-लाइन-अप.कॉम