फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़िए खौफनाक सच

Sat, 06 Jun 2015 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मामला अर्जेटीना का है। यहां सांता फे प्रांत में 14 साल की शियारा पीज एक दिन गायब हो गई। सोशल मीडिया में काफी रूचि लेने वाली शियारा अपने इलाके में बहुत लोकप्रिय थी। वो स्कूल में फील्ड हॉकी की चैंपियन थी और उसे फेसबुक पर फोटो अपडेट करने का बहुत शौक था।
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

2 of 7
ये लड़की जिंदादिली की पहचान थी। ये अपने परिवार से बहुत प्यार करती थी और पूरे इलाके में सबकी लाडली थी। एक दिन ये गायब हुई और कुछ दिन बाद इसकी लाश जमीन के अंदर दफन मिली।
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

3 of 7
11 मई की शाम को एकाएक शियारा लापता हो गई। उसके घरवालों के साथ साथ इलाके के लोग भी उसे खोजने लगे। लेकिन सभी के हाथ नाकामी लगी। खोजने की इस मुहिम में शियारा का प्रेमी मेनुअल मेनजिला भी घरवालों का पूरा साथ दे रहा था। शियारा और मेनुअल एक ही स्कूल में पढ़ते थे और कुछ महीनों से डेटिंग कर रहे थे।

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

4 of 7
तीन दिन बाद पूरा इलाका चौंक गया जब पुलिस को मेनुअल के घर के पिछवाड़े से जमीन में दफन शियारा की लाश मिली। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी कि वो आठ माह की प्रेगनेंट थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि उसे जिंदा ही जमीन के भीतर दफना दिया गया था।
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

5 of 7
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि शियारा का गर्भपात कराने के लिए उसे कुछ ड्रग्स दिए गए थे। पुलिस ने मेनुअल से कड़ी पूछताछ की तो मेनुअल ने माना कि उसने ही प्रेगनेंसी को लेकर हुई कहासुनी में शियारा को मार डाला।
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

6 of 7
लेकिन शियारा के घरवालों के गले ये बात नहीं उतरी कि अकेले मेनुअल ने ही शियारा को जिंदा गाड़ दिया। शियारा के पिता ने कहा कि शियारा लंबी और मजबूत कद काठी वाली लड़की थी और अकेला मेनुअल उसे नहीं मार सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह की प्रेगनेंट लड़की को जिंदा ही दफना दिया, पढ़‌िए खौफनाक सच

7 of 7
इसी कड़ी के साथ जांच आगे बढ़ी और कुछ दिनों बाद मेनुअल की 34 साल की मां और उसके प्रेमी को शियारा की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मेनुअल ने भी स्वीकार किया कि प्रेगनेंसी पर विवाद के बाद शियारा को जिंदा गाड़ने में उन्होंने मेनुअल की मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें