जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
Thu, 01 Oct 2015 01:44 PM IST
राजस्थान के राजसमंद जिले के सार्दूल खेडा गांव में पानी की तलाश में पहुंचे एक तेंदुए की गर्दन स्टील के मटके में फंस गई। (फोटो समीर शर्मा)
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
बताया जाता है कि पानी के चक्कर में तेंदुआ किसी के घर में घुस गया और वहां मटके में सिर दे दिया।
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
तेंदुआ देर रात किसी समय गांव में आया था। उसी दौरान वह पानी की तलाश में किसी के घर पहुंच गया। (फोटो समीर शर्मा)
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
यहां उसने पानी की तलाश में स्टील के एक मटके में मुंह डाला तो मुंह उसमें फंस गया।
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
तेंदुए ने सिर मटके में से निकालने के लिए काफी हाथ पैर मारे लेकिन बात नहीं बनी। इसी हालत में वह गांव से निकलकर सड़क पर आ गया।
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
गांव वालों ने यह नजारा देख तो उन्होंने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
करीब दस घंटे तक यही सिलसिला चलता रहा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया।
जब गर्दन में मटका फंसाकर दौड़ता रहा तेंदुआ, देखिए तस्वीरें
तेंदुए के अचेत होने के बाद टीम ने उसका सिर मटके से बाहर निकाला और उसे जंगल में छुड़वा दिया। (फोटो सौजन्य ANI)