तीसरे चरण के मतदान के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव पूरे परिवार के साथ वोट देने निकले। लेकिन जब वह वोट डालने पहुंचे तो मशीन देखकर उनका मूड उखड़ गया।
विज्ञापन
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
2 of 12
असल में जैसे ही लालू मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे उन्होंने देखा ईवीएम में कुछ दिक्कत है। इस पर उनका पारा गरम हो गया और उन्होंने तुरंत पीठासीन अधिकारी को अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
3 of 12
पीठासीन अधिकारी ने मशीन की दिक्कत दूर की तब जाकर लालू ने वोट डाला। हालांकि मशीन से बीप की आवाज आने तक वह वहीं डंटे रहे।
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
4 of 12
लालू के बाद उनकी बेटी मीसा भारती ने वोट डाला।
विज्ञापन
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
5 of 12
उसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी वोट डालने पहुंची। मतदान करने के बाद बाहर निकले लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हार सामने देख बौखलाहट में कुछ से कुछ बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
6 of 12
लालू ने आरोप लगाया कि मोदी अब लगातार साम्प्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं। उन्हें संविधान का कोई ज्ञान नहीं है इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का भी कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
7 of 12
अपने बेटों के सवाल पर लालू ने कहा हम पांचों चरण में एनडीए का सूपड़ा साफ कर देंगे। दोनों बेटे भी चुनाव जीत रहे हैं।
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
8 of 12
लालू के पूर्व खास और अब मोदी के मंत्री रामकृपाल यादव बाइक पर बैठकर वोट देने के लिए पहुंचे।
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
9 of 12
भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी वोट देने पहुंचे। उन्होंने भाजपा गठबधंन की जीत का दावा किया।
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
10 of 12
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बख्तियारपुर स्थित मतदान केन्द्र पर वोटिंग करने पहुंचे। वह काफी उत्साह में दिख रहे थे।
बेटी-बेटों संग लालू ने डाला वोट, ईवीएम देख चढ़ा पारा, तस्वीरें
11 of 12
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने दावा किया हम जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं और हमे यकीन है कि 8 नवंबर की दोपहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे।