बिहार चुनावों की संवदेनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता कर रखी है। लेकिन बुधवार को आयोग की यह चाक चौबंद व्यवस्था एक बंदर के सामने धरी रह गई।
विज्ञापन
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
2 of 11
नालंदा जिले के बख्तियारपुर विधानसभा के एक मतदान केन्द्र पर एक बंदर ने इस कदर आतंक मचाया कि काफी देर तक लोग मतदान बूथ में घुसने की हिम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
3 of 11
बंदर इस कदर आक्रामक मुद्रा में था कि उसने एक वृद्धा को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
4 of 11
बंदर काफी देर तक वृद्धा के हाथ पर काटता रहा। जिससे वह लहूलुहान हो गईं। हैरत की बात ये है कि बंदर का यह तांडव उस मतदान केन्द्र पर था जिसे आयोग ने आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया था।
विज्ञापन
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
5 of 11
वृद्धा पर हमलावर हो रहे बंदर को लोगों ने जैसे तैसे हंगामा कर भगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर ने बूथ पर कम से कम आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
6 of 11
कमाल की बात ये रही कि एक ओर बंदर जहां लोगों को काटकर घायल कर रहा था वहीं उनके इलाज के लिए आदर्श मतदान केन्द्र पर कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग काफी देर तक इसी तहर लहूलुहान हालत में बैठे रहे।
विज्ञापन
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
7 of 11
बाद में एक युवा वृद्धा को गोद में लेकर नजदीकी चिकित्सा केन्द्र पहुंचा। मतदान केन्द्र अधिकारी एएस झा ने बताया कि बूथ पर मरहम पट्टी की ही व्यवस्था है, लेकिन उन्हें इंजेक्शन या अन्य दवाई देने का कोई इंतजाम नहीं है।
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
8 of 11
इस बवाली बंदर ने मतदान कर्मियों को भी खूब तंक किया। कई बार वह उनकी मेज पर चढ़कर बैठ जाता। हालांकि उसके हमले में कोई मतदान कर्मी घायल नहीं हुआ।
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
9 of 11
बड़ी बात ये रही कि जिस मतदान केन्द्र पर यह बंदर उत्पात मचा रहा था वहां कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वोट देने के लिए पहुंचे।
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
10 of 11
हालांकि उनकी किस्मत अच्छी रही कि बंदर ने इस दौरान उन पर हमला नहीं किया। वर्ना प्रशासन को अजीबोगरीब स्थिति से दो चार होना पड़ता।
बिहारः मतदान केन्द्र पर बंदर ने मचाया आतंक, बच गए नीतीश, तस्वीरें
11 of 11
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के मतदान करने के बाद प्रशासन को बंदर की सुध आई और वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम पिंजरा और ट्रेंकुलाइजर गन लेकर बंदर को पकड़ने पहुंची।