आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए राशि के हस्तांतरण सेवा में आज यानी बृहस्पतिवार को व्यवधान आ सकता है क्योंकि उस दिन रिजर्व बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। इससे देश भर में क्लियरिंग ऑपरेशन, पेमेंट एवं सेटलमेंट, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसे कार्य ठप हो जाएगा। (ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
2 of 5
अखिल भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी संघ (एआईआरबीओ) के महासचिव आरएन वत्स ने अमर उजाला को बताया कि बैकिंग क्षेत्र के नियामक में काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चार मान्यता प्राप्त यूनियनों ने एक संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक आफिसर्स एंड इम्पलाइज बनाया हुआ है।
विज्ञापन
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
3 of 5
इसी संगठन की तरफ से प्रबंधन को 19 नवंबर 2015, बृस्पतिवर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का आह्वान किया गया है। इसमें बैंक के करीब 17,000 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
4 of 5
कर्मचारी संघ के नेता का कहना है कि रिजर्व बैंक के कामकाज में सरकार के अनावश्यक हस्तक्षेप एवं पेंशन से संबंधित मसलों पर सामूहिक अवकाश लिया जा रहा है।
जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर
5 of 5
पूरे देश में क्लियरिंग और भुगतान संबंधी गतिविधियां रिजर्व बैंक की संभालता है। साथ ही आरटीजीएस और एनइएफटी से संबंधित कार्य भी रिजर्व बैंक ही संचालित करता है। हालांकि बृहस्पतिवार को बैंकों में कामकाज होगा लेकिन सिर्फ स्थानीय स्तर का ही। अंतर बैंक काम नहीं हो पाएगा, क्योंकि इसमें रिजर्व बैंक शामिल रहता है।