फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

विज्ञापन
1 of 8
भारतीय रेल के बारे में तो लोग बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन भारतीय रेल के 'भोलू' के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। भारतीय रेल का एक खास प्रतीक चिन्ह है, जिसे 'भोलू' कहा जाता है। यह प्रतीक चिन्ह एक हाथी का है जो एक ट्रेन गार्ड की तरह हाथ में हरा सिग्नल दिखाता हुआ लालटेन लेकर खड़ा रहता है। (टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

2 of 8
यह चिन्ह 16 अप्रैल 2002 को बेंगलुरु में पहली बार दिखाया गया था, जब भारतीय रेलवे 150 साल का हुआ था। इसके बाद 2003 में भारतीय रेलवे की तरफ से यह फैसला किया गया कि इस प्रतीक चिन्ह को स्थायी कर दिया जाए।
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

3 of 8
24 मार्च 2003 को इस प्रतीक चिन्ह भोलू को भारतीय रेलवे का आधिकारिक चिन्ह घोषित कर दिया गया। भोलू को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की तरफ से रेलवे मंत्रालय के साथ बातचीत के बाद डिजाइन किया गया था।

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

4 of 8
हाथी की आकृति वाला भारतीय रेलवे का यह प्रतीक चिह्न भोलू भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है। जब भारतीय रेलवे से कुछ लोगों ये पूछा कि आखिर रेलवे ने ऐसा प्रतीक चिह्न क्यों चुना तो भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि भोलू बहुत ही मददगार और मिलनसार है।
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

5 of 8
भारतीय सरकार के एक अधिकारी की तरफ से 2003 में जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार भोलू एक नैतिक, जिम्मेदार, नेक और हंसमुख प्रतीक चिह्न है।
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

6 of 8
इतना ही नहीं, 2003 में भारत सरकार ने दो रुपए का एक सिक्का भी जारी किया था, जिसके पीछे की तरफ भोलू प्रतीक चिह्न अंकित है।
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

7 of 8
भोलू के हाथ में हरे रंग की रोशनी करता हुआ लालटेन इसलिए होता है क्योंकि हरा रंग की लाइट यात्रियों को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ने की प्रतीक होती है।
विज्ञापन

ये है भारतीय रेलवे का 'भोलू', चलता है इसके नाम का सिक्का

8 of 8
हरे रंग की लाइट को बिना किसी डर के आगे बढ़ने का प्रतीक न सिर्फ भारत में माना जाता है, बल्कि पूरे विश्व में माना जाता है। हरे सिग्नल का मतलब होता है कि आप जा सकते हैं, जबकि लाल सिग्नल का मतलब होता है कि आपको रुकना है। लाल रंग को खतरे का भी प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें