फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

विज्ञापन
1 of 10
चेन्नई में हुई भारी बारिश ने वहां के हालात काफी खराब कर दिए हैं, जिससे हर तरफ बाढ़ आई हुई है। ऐसा 100 साल बाद हुआ है जब चेन्नई में इतनी अधिक बारिश हुई है। सरकार की तरफ से बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए कोशिशें भी जारी हैं। इसी बीच कई ऐसी कंपनियां भी हैं, जिन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

2 of 10
बाढ़ पीड़ितों के लिए एयरटेल ने ग्राहकों के लिए 50 एमबी फ्री इंटरनेट डेटा दिया है और बिल जमा करने में अतिरिक्त छूट दी है। एयरटेल की तरफ से प्रीपेड ग्राहकों को 30 रुपए का टॉकटाइम और एयरटेल से एयरटेल बात करने के लिए 10 मुफ्त मिनट दिए हैं।
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

3 of 10
बीएसएनएल भी इस मुसीबत की स्थिति में चेन्नई वासियों की मदद के लिए आगे आई है। बीएसएनएल ने बुधवार से अगले एक सप्ताह तक चेन्नई में बीएसएनएल की सेवाओं पर किसी तरह का बिल न लेने की घोषणा कर दी है। साथ ही कहा है कि जिन लोगों का बिल बकाया है उनके कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे। साथ ही अपने ग्राहकों को 100 एमबी का मुफ्त डाटा भी दिया है।

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

4 of 10
वहीं दूसरी ओर, पेटीएम ने एक नंबर जारी किया है, जिस पर फोन करके आप चेन्नई में फंसे अपने किसी दोस्त का फोन मुफ्त में रिचार्ज कर सकते हैं। ये नंबर है- 18001030033
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

5 of 10
वोडाफोन ने चेन्नई में फंसे अपने ग्राहकों को 10 रुपए का टॉकटाइम और वोडाफोन से वोडाफोन पर बात करने के लिए 10 मिनट मुफ्त में दिए हैं। साथ ही अपने प्रीपेड ग्राहकों को 100 एमबी मुफ्त डाटा दिया है।
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

6 of 10
रिलायंस ने भी अपने ग्राहकों को 50 एमबी मुफ्ट डाटा देने के साथ-साथ पूरे देश में कहीं भी फोन करने के लिए 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम दिया है।
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

7 of 10
एयरसेल ने अगले तीन दिन के लिए एयरसेल से एयरसेल पर फोन करने के लिए मुफ्त 10 मिनट दिए हैं। इसके अलावा 30 रुपए का टॉकटाइम भी दिया गया है। साथ ही 10 मुफ्त एसएमएस और 100 एमबी का 2जी/3जी डाटा 3 दिनों के लिए दिया है।

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

8 of 10
कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला कैब ने ट्वीट करके एक फायर डिपार्टमेंट का नंबर जारी किया है, जहां पर भारी बारिश में फंसने पर फोन किया जा सकता है और ओला कैब आपके वहां से निकाल कर आपके घर पहुंचने में मदद करेगी। यह नंबर है- 04428294121

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

9 of 10
जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल ने भी 'मील फॉर फूड रिलीफ' नाम से एक मदद शुरू की है। इसके तहत जोमैटो से अगर आप खाना खरीदते हैं, तो वही खाना जोमैटो भी बाढ़ पीड़तों को भेजेगा। यानी आप अपना पेट तो भरेंगे ही, साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को भी मदद भेज सकेंगे।
विज्ञापन

चेन्नई बाढ़: ये कंपनियां दे रहीं खाना और मुफ्त टॉक टाइम

10 of 10
इंडिगो एयरलाइन के प्रेसिडेंट आदित्य घोष ने ट्वीट किया है कि चेन्नई की बाढ़ के कारण जिन लोगों के भी टिकट कैंसिल हुए हैं या किसी ने अपने टिकट कैंसिल कराए हैं, उनसे कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें