शायद आलोचना के डर से बीसीसीआई ने आनन-फानन में विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित करने का फैसला लिया लेकिन सम्मानित करने के दौरान बोर्ड महज औपचारिकता निभाता दिखा। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग को बीसीसीआई ने दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच शुरू होने से पहले सम्मानित कर ही दिया। (सभी फोटो- टि्वटर से)
विज्ञापन
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
2 of 7
डीडीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि हमें बीसीसीआई से ई-मेल मिल गया है, जिसमें कहा गया कि वीरेंद्र सहवाग को टेस्ट मैच शुरू होने से पहले सम्मानित किया जाएगा। वह नहीं जानते लेकिन अध्यक्ष या सचिव बोर्ड उन्हें सम्मानित करेंगे। डीडीसीए सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं है लेकिन उसने भी अपने स्तर पर सम्मान दिखाया।
विज्ञापन
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
3 of 7
सहवाग को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बृहस्पतिवार से फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से पूर्व सम्मानित किया गया। टॉस होने के बाद बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
4 of 7
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट मैच से पहले अपनी मां, पत्नी आरती और अपने दोनों बेटों के साथ कोटला मैदान पर आए। अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के साथ फोटो खींचवाते सहवाग के दोनों बच्चे।
विज्ञापन
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
5 of 7
बीसीसीआई की ओर से सहवाग के लिए सम्मान समारोह में डीडीसीए का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था लेकिन इस क्रिकेटर के घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला पर डीडीसीए ने अनोखे तरीके से सम्मानित किया। इस अवसर पर सहवाग ने कहा कि वह अपने पहले कप्तान अजय जडेजा सहित अन्य कप्तानों सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और सचिन तेंदुलकर को भी धन्यवाद करते हैं। हालांकि इस दौरान सहवाग ने वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं लिया जिनकी कप्तानी में उन्होंने लगभग छह वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है।
विज्ञापन
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
6 of 7
कोटला स्टेडियम के एक छोर का नाम बदलकर वीरू 319 एंड रखा है। सहवाग ने वर्ष 2008 में चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 319 रन बनाए थे जो टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है। इसके अलावा डीडीसीए ने खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम के बाहर थैंक यू वीरू नाम का पोस्टर लगाया है। छोर में नाम का जो बदलाव किया गया है वह केवल इसी मैच के लिए है।
BCCI ने निभाई 'औपचारिकता', 'बेमन' से किया वीरू का सम्मान
7 of 7
पुरस्कृत होने के बाद वीरेंद्र सहवाग से मैदान पर मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों में से सबसे पहले कप्तान विराट कोहली ने आगे आकर उनसे हाथ मिलाया और उन्हें बधाई दी। उसके बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी और मेहमान टीम के सदस्यों ने भी सहवाग को शुभकामनाएं दी। साथ ही डीडीसीए ने स्टेडियम के अंदर सहवाग को जोरदार विदाई देते हुए थैंक यू वीरू नाम से बड़ा बैनर भी लगाया है।