फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम है तो यहां एक रात गुजारिए और खुद को परखिए

Sat, 05 Mar 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • भूमिगत कब्रों के तहखाने में करीब 60 लाख इंसानों के कंकाल
  • कंपनी ने यह ऑफर फ्री रखा है, बस जरूरत है जिगरा दिखाने की
विज्ञापन
पैरिस का कैटाकॉम्ब - फोटो : daily mail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो कब्रिस्तान में रात गुजारने की बात सुन कर ही शरीर में सिहरन सी पैदा हो जाती है लेकिन अगर आपको खतरों से खेलने का शौक है और डर पर जीत पाना चाहते हैं तो इस मौके को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन


फ्रांस की कंपनी एयरबीएनबी ऐसे दो लोगों को दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तान में एक रात गुजारने का अवसर दे रही है जो निडर हों। पैरिस में बने इस भूमिगत कब्रों के तहखाने में करीब 60 लाख इंसानों के कंकाल बेताबी से इंतजार कर रहे होंगे।

कंपनी ने यह ऑफर फ्री रखा है, बस जरूरत है जिगरा दिखाने की। इसमें भाग लेने के लिए लोगों को 100 शब्दों का एक लेख लिख कर यह बताना होगा कि वो क्यों इस कब्रिस्तान में रात बिताने वाले दुनिया के सबसे पहले निडर प्रतिभागी बनना चाहतें हैं।
विज्ञापन


जीतने वाले दो लोगों को इस पूरे ऑफर में कई दिलचस्प चीजें मिलेंगी। कब्रिस्तान घूमने के साथ साथ एक ऐसा आदमी भी मिलेगा जो इन दो लोगों को सोने से पहले कुछ डरावनी कहानियां सुनाएगा। इस दौरान कंपनी ने कब्रिस्तान की सुरंगों को भी अपनी निगरानी में ले लिया है।

इन सब के बीच सिर्फ एक छोटा सा नियम रखा गया है कि प्रतिभागियों को कब्रों और कब्रिस्तान की इज्जत करनी होगी। कपंनी के मैनेजर का कहना है, ''हमारे पर्यटक हमेशा नए और असली अनुभवों को पाना चाहते हैं इसलिए हमने सोचा कि हैलोवीन के मौके पर हड्डियों और भूतों के बीच रात बिताने से ज्यादा अनोखा क्या होगा।'

विदेशों में हैलोवीन एक बहुत खास अवसर की तरह मनाया जाता है। इसमें लोग डरावनी और अनोखी पोषाकें पहन कर पार्टी में जाते हैं तो कुछ डेयर दिखाने वाले काम करना पसंद करते हैं। कब्रिस्तान घूमना भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें