फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

Sat, 20 Jun 2015 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
प्यार में चोट खाए लोग क्या नहीं कर देते। वे पागलपन की किसी भी हद तक चले जाते हैं और सबका एक अपना अनोखा अंदाज होता है ब्रेकअप से बाहर निकलने का। जर्मनी के एक आदमी ने ऐसा ही कुछ किया। इसने अपनी पत्नी के साथ खरीदी हुई चीजों को बिलकुल बराबर आधा-आधा काट डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

2 of 12
मार्टिन नाम के इस आदमी को 12 साल पुरानी शादी टूटने का ऐसा गम सताया कि उसने इन चीजों पर अपना गुस्सा निकाल डाला। इसका आधा भाग उसने अपनी पत्नी को भिजवा दिया और बाकी आधे के लिेए ऑनलाइन शॉपिंग साइट ईबे पर बेचने का विज्ञापन भी डाल दिया। सबसे ज्यादा पैसे देने वाले को वह ये चीजें बेच देगा।
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

3 of 12
लेकिन यह करने में वह अकेला नहीं था। ऐसा करने में उसके दोस्त ने भी उसकी मदद की और इन सब का वीडियो भी बनाया। वाह! मानना पड़ेगा, क्या दोस्ती है।

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

4 of 12
अगर आप सोच रहे हैं कि यह सब उसने कैसे किया, तो हम आपको बता दें कि तरह तरह के औजारों और मशीनों का सहारा ले कर पूरे दिल से उसने यह काम किया है। उसने आरी और चाकू का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

5 of 12
मार्टिन का कहना था कि उसकी पत्नी ने अपने दोस्त के साथ रहने के लिए 12 साल पुरानी शादी तोड़ दी, जिससे वह बहुत गुस्सा गया। इसीलिए उसने इन सारी चीजों को आधा आधा कर दिया।
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

6 of 12
ईबे पर विज्ञापन डालने के साथ उसने अपनी पत्नी के लिए एक संदेश भी लिखा। ''डियर लौरा, उन खूबसूरत 12 सालों के लिए शुक्रिया। वाकई तुम इन आधी चीजों की तो हकदार हो ही। मेरी जगह लेने वाले को भी शुभकामनाएं।''
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

7 of 12
यहां तक कि उसने एप्पल की मेकबुक प्रो को भी आधा काट डाला। यहां तो लोगों को एक खरीदने में ही आफत आ जती है और इन महाशय को इतनी मंहगी मेकबुक को काटने में जरा भी दर्द नहीं हुआ?

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

8 of 12
ये देखिए आधे हिस्से में कटा एप्पल का आईफोन। लगता है दिल पर बहुत ही गहरी चोट लगी है इस आदमी को।

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

9 of 12
अब किसी काम की नहीं रह गईं ये चीजें।

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

10 of 12
तभी कहते हैं! न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी। जब ये चीजें ही नहीं रहेंगी तो आदमी को अपनी पत्नी की याद भी नहीं आएगी। कम से कम यह आशा तो कर ही सकते हैं।

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

11 of 12
योचिए जरा उसकी पत्नी लौरा का क्या हाल हुआ होगा जब उसने इतनी कीमती चीजों को आधा कटा पाया होगा तो। पति को छोड़ कर जाना महंगा पड़ा न मैडम!
विज्ञापन

शादी क्या टूटी, कार से लेकर आईफोन तक काट डाला आधा आधा

12 of 12
लेकिन जो भी हो, इस आदमी के टैलेंट की तो दात देनी पड़ेगी। क्या सफाई से काम किया है। न जरा भी कम न जरा भी ज्यादा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें