दुनिया की ये अद्भुत इमारतें बेहतरीन कारीगरी और वास्तुशिल्प का नमूना हैं। ये दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
2 of 11
पीसा के लीनिंग टॉवर की तर्ज पर यूएई के अबु धाबी में कैपिटल गेट इमारत किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। 160 फीट ऊंची 35 मंजिला इमारत अपनी धुरी से पश्चिम दिशा की ओर 18 डिग्री झुकी हुई है। साल 2010 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दुनिया की सबसे झुकी हुई मानव निर्मित इमारत का दर्जा मिल चुका है।
सोर्स-ऑडी.कॉम
विज्ञापन
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
3 of 11
चीन का सनराइज केंपिंन्सकी होटल अपने नाम के मुताबिक बना है। बीजिंग से 60 किलोमीटर दूर एक झील के किनारे होटल को इस तरह आकार दिया गया है कि उगता हुआ सूरज लगता है। होटल के प्रवेश द्वार को मछली के मुंह जैसा बनाया गया है। इस होटल को सद्भाव, एकता और अनंत का प्रतीक के तौर पर बनाया गया है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
4 of 11
सिंगापुर का द मैरीना बे सैंड्स होटल पानी वाले जहाज की तर्ज बना है। 57 मंजिला ये होटल सिंगापुर की सबसी ऊंची इमारतों में से एक है। लग्जरी सुविधाओं और इससे देखे जाने वाले व्यूज के लिए ये होटल दुनियाभर में जाना जाता है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
5 of 11
डेनमार्क के नोर्डबोर्ग की कुमलस इमारत अपनी अजीबोगरीब डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसको डिजाइन करने वासे जरगेन मेयर एच को भी भ्रम है कि ये वास्तव में उल्का की तरह है या कोशिका की तरह या फिर अणु के जैसी है?
विज्ञापन
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
6 of 11
स्पेन के वैलेंसिया में सिटी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज को कला और संस्कृति के केंद्र के तौर पर बनाया गया है। इमारत की डिजाइन इतनी खूबसूरत है कि किसी का भी मन मोह लेती है।
विज्ञापन
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
7 of 11
भारत की राजधानी दिल्ली में बना अक्षरधाम मंदिर भी दुनिया की दस अद्भुत इमारतों में शामिल है। मंदिर अपनी कला और वास्तुशिल्प के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
8 of 11
ऐरीजोना का चैपल ऑफ द होली क्रॉस देखने लायक है। लाल पत्थर की 250 फुट ऊंची जुड़वां चट्टानों के बीच इसे साल 1956 में कैथोलिक चैपल के तौर पर बनाया गया था। अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को ये अपनी ओर आकर्षित करता है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
9 of 11
दुबई का इन्फिनिटी टॉवर एक घुमावदार मोड़ के साथ दुनिया का सबसे ऊंचा टॉवर है। इस इमारत की खास बात ये है इसके भीतर कहीं भी आपको स्टक्चरल पिलर नहीं मिलेगा। ये वॉटरफ्रंट व्यू के साथ 80 मंजिला इमारत एक रिहायशी टॉवर है। जमीन से इसकी ऊंचाई 305 मीटर है।
देखिए दुनिया की 10 अद्भुत इमारतें, जिनके आगे ताजमहल भी है फेल
10 of 11
ऑस्ट्रेलिया का सिडनी ओपेरा हाउस अपनी बेजोड़ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। लाल ग्रेनाइट के ऊपर इसकी सफेड खोल नुमा छत इसे आकर्षक लुक देती है। साल 1973 में इसका उद्घाटन किया गया था।