सुपरहीरो की फिल्मों में कोई ना कोई जादुई शक्ति होती है। सुपरहीरो के गैजेट्स और कारें-बाइक चार-चंद लगाने का काम करते हैं। इन महाशक्तियों को फिलहाल 'रील' दुनिया तक सीमित किया जा सकता है। लेकिन उनकी कल्पना से परे बाइक को देखकर एक बारगी बाइक प्रेमियों को दिल जरूर फिसल जाता है। हम यहां सुपरहीरो की कुछ ऐसी ही बाइक की चर्चा कर रहे हैं जिनको आप 'रियल' लाइफ में पा सकते हैं। बस जरूरत है सही कीमत, दृढ़ संकल्प और हां सुपरहीरो की तरह कुछ कौशलता की।
विज्ञापन
ये 5 फिल्मी बाइक हो सकती हैं आपकी अगर आप चाहें
2 of 6
5. लॉमस्टर: ड्रेड (2012): इस फिल्म में सुजुकी GSX750s कस्टम मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किय गया था। बाइक की लंबी बढ़ाने के लिए चेसिस को बड़ा किया गया। ड्रेड में एक पुलिस वाला पूरी फिल्म में इस बाइक को दौड़ता नजर आता है। इस बाइक को दोनों तरफ से मशीन गन से लैस किया गया था, साथ ही इसमें बात-चीत करनी की भी व्यवस्था थी।
विज्ञापन
ये 5 फिल्मी बाइक हो सकती हैं आपकी अगर आप चाहें
3 of 6
4. ग्लैडियस जेट-बाइक: प्रीस्ट (2011): इस फिल्म प्रीस्ट का मुख्य आकर्षण टरबाइन संचालित मोटरसाइकिल थी, इसको संयुक्त रूप से सिनेमा व्हीकल सर्विसेज और गोस्टलाइट इंडस्ट्रीज ने बनाया था। इस बाइक को सुजुकी ग्लैडियस के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया था। यह 645 सीसी, वी-टि्वन इंजन के साथ है जो 70bhp ताकत रखती है।
ये 5 फिल्मी बाइक हो सकती हैं आपकी अगर आप चाहें
4 of 6
3. लाइट सर्किल: ट्रॉन लिगेसी (2010): ट्रॉन लिगेसी एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में आभासी दुनिया में वाहनों पर लड़ाई दिखाई गई जो 3डी लाइक छोड़ती हुई दौड़ती हैं। लाइट सर्किल के लिए इसमें प्योर लिक्विड इंजन का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि इसको पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन एक व्यक्ति ने इसको तैयार किया है जिसका वीडियो आप देख सकत हैं।
विज्ञापन
ये 5 फिल्मी बाइक हो सकती हैं आपकी अगर आप चाहें
5 of 6
2. रोबो-बाइक: कावासाकी जे1000: रोबोकॉप (2014): रोबोकॉप में बुलेटप्रूफ बाइक का इस्तेमाल किया गया है जो खास कार बुलेटप्रूफ ह्यूमनॉयड के लिए ही है। यह बेहतर राइडिंग क्षमता, तेज स्पीड के लिए है। कुल मिलकर इसकी रेड और ब्लू एलईडी अपराधियों के दिलों में डर पैदा करने के लिए काफी है। बाइक की एक और खासियत है बाइक का स्टैंड बाइक रोकने पर ऑटोमैटिक नीचे आ जाता है।
1. द डार्क नाइट (2008): बैटमैन के बारे में तो आप जानते होंगे डीसी के सबसे अच्छे सेनानियों में से एक। अपने रण कौशल और गैजेट्स के अलावा, बैटमैन के पास सबसे बड़ा हथियार बैटव्हीकल भी है। सुपरहीरो की यह बख्तरबंद बैटमोबाइल रॉकेट, गोलियों और हुक शूटिंग के दश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए जानी जाती है।