फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

विज्ञापन
1 of 12
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा बेदी ने उनकी चौथी शादी के पहले दिन ही बता दिया है कि वह इस शादी से कितनी नाराज हैं। यही नहीं, उन्होंने यह भी दिखा दिया है कि जब उनका पारा चढ़ता है तो वह क्या कर सकती हैं।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

2 of 12
असल में कबीर बेदी की बड़ी बेटी पूजा बेदी हमेशा से अपनी शर्तों पर जीने के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा वही करती हैं, जो उन्हें अच्छा लगा। यह संस्‍कार उन्हें अपनी मां प्रोतिमा बेदी से मिले हैं। प्रोतिमा उस वक्त ‌बिना शादी के पिता का घर छोड़ कर कबीर बेदी के साथ रहने चली गई थी, जब भारत में इसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

3 of 12
इतना ही नहीं प्रोतिमा ने मुंबई के जुहू बीच पर जब दिन दहाड़े न्यूड होकर दौड़ लगाई थी और पूरे भारत में उसकी जबर्दस्त आलोचना हुई थी, तब उन्हें अपने उस कारनामें का कोई मलाल नहीं था। पूरा जमाना एक तरफ और प्रोतिमा बेदी एक तरफ, तब उनका आत्मविश्‍वास नहीं डिगा। यही संस्कार उन्होंने अपनी पूजा बेदी में दिए हैं। जिनका सबूत पूजा ने पिता की चौथी शादी के पहले ही दिन दिया है।

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

4 of 12
असल में क‌बीर बेदी ने अपने बीते दिनों अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर अपनी करीबी मित्र परवीन दुसांज से चौथी शादी रचा ली। उनकी चौथी पत्नी परवीन की उम्र (42 साल) उनकी बड़ी बेटी पूजा की उम्र (46 साल) से भी चार साल छोटी है। पूजा पर ये शादी नागवार गुजरी है। उन्होंने पहले ही दिन इसका प्रमाण दे दिया है।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

5 of 12
कबीर के शादी में उनके करीब-करीब सभी रिश्तेदार मौजूद थे, शिवाय उनकी बड़ी बेटी पूजा बेदी और नातिन आलिया इब्राहिम के। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि पूजा इस शादी से इतनी नाराज हैं। उनके शादी में न जाने से लोगों को उनकी नाराजगी के बारे में तो अंदाजा ‌लगा था, लेकिन वह इतनी अधिक नाराज हैं, इसका किसी को अहसास न था।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

6 of 12
पूजा बेदी ने शादी के पहले ही दिन ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से अपने पिता और अपनी सौतेली मां के बारे में ऐसी-ऐसी बातें कहीं कि लोग हक्का-बक्का रह गए। खुद पूजा बेदी ने भी कुछ देर बाद उन्होंने डिलिट कर दिया। उन्हें अहसास हु‌आ कि शायद उन्होंने आवेश में आकर अपने पिता उनकी नई पत्नी के बारे में थोड़ा ज्यादा कुछ ही कह गईं।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

7 of 12
पूजा ने पोस्ट को हटाते हुए लिखा, 'मैंने अपने पिता कबीर बेदी की चौथी शादी से जुड़े ट्वीट को हटा दिया है। हमें आशावादी रहना चाहिए। मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं।'

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

8 of 12
इससे पहले पूजा ने साफ लिखा ‌था, 'हर परियों की कहानी में कोई ना कोई चुड़ैल या जालिम सौतेली मां होती है। मेरी भी आ गई।'

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

9 of 12
उल्लेखनीय है कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से की थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे (पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी) हैं। प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर तीन साल तक अभिनेत्री परवीन बाबी से अफेयर और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन उन्होंने परवीन से शादी नहीं की।

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

10 of 12
कबीर ने दूसरी शादी एक ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। इनसे कबीर को एक बेटा एडम बेदी है। लेकिन बाद में कबीर के इनसे भी रिश्ते खराब हो गए। कुछ दिनों बाद कबीर ने इन्हें भी तलाक दे दिया था।

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

11 of 12
कबीर ने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की। इनसे कबीर का कोई बच्चा नहीं है। लेकिन कुछ सालों बाद निक्की को भी कबीर बेदी ने तलाक दे दिया था। इसी के बाद से वो ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दुसांज के साथ संबंधों में थे।
विज्ञापन

शादी के पहले दिन ही अभिनेता की बड़ी बेटी ने सौतेली मां पर किया हमला

12 of 12
जिसको अपने 70वें जन्मदिन के दिन उन्होंने रिश्ते में बदल दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मेरे 70वें जन्मदिन पर सभी का स्वागत है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में करियर के 25 साल बिताने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ऑस्कर मिलना चाहिए और इसमें मैं भी शामिल हूं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें