अगर आप रेनॉ क्विड (Renault Kwid) के लॉन्च का इंतजार कर रहे थे तो वो अब खत्म हो गया। रेनॉ इंडिया ने गुरुवार को क्विड लॉन्च कर दिया। इस कार की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 2,56,968 रुपये है। भारत में रेनॉ की सस्ती कार आने के बाद छोटी कारों के बीच बड़ी टक्कर शुरू होने जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
2 of 9
रेनॉ क्विड के स्टैंडर्ड कार की कीमत 2.56 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 3.53 लाख है। इसके अलावा कंपनी ने कार के कई वैरिएंट्स के अलग-अलग दाम तय किए हैं।
विज्ञापन
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
3 of 9
लंबाई, चौड़ाई की बात करें तो क्विड मारुति अल्टो 800 और इऑन से बड़ी है। रेनॉ क्विड की (लंबाई 3679 एमएम x चौड़ाई 1579 एमएम x व्हील बेस 2422 एमएम) है, जबकि अल्टो 800 (लंबाई 3395 एमएम x चौड़ाई 1490 एमएम x व्हील बेस 2360 एमएम) और इऑन (लंबाई 3495 एमएम x चौड़ाई 1550 एमएम x व्हील बेस 2380 एमएम) है।
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
4 of 9
इस कार के एक्टिरियर बेहद खूबसूरत हैं जिसको देखकर कार दिवाने इसकी ओर खुद को आकर्षित होने से रोक नहीं पाएंगे। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।
विज्ञापन
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
5 of 9
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है।
विज्ञापन
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
6 of 9
रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है।
विज्ञापन
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
7 of 9
अपने शॉर्ट फ्रंट एवं रियर ओवरहैंग्स तथा हाई ग्राउंड क्लियरेंस (180एमएम) के साथ क्विड मजबूती और भरोसे का तात्कालिक असर छोड़ती है। 3.68 मीटर लंबी और 1.58 मीटर चौड़ी, क्विड शहरी यातायात में जिपिंग के लिए बिलकुल उपयुक्त है। जबकि इसकी हाई-अप ड्राइविंग पोजीशन अधिक आरामदेह यात्राओं के लिए शानदार दृश्यता प्रदान करती है।
लॉन्च हो गई रेनॉ की क्विड, जान लीजिए कीमत और फीचर
8 of 9
क्विड एक आकर्षक और आधुनिक कार है जिसका इंटीरियर बेहद विशाल और आरामदायक है। यह परिवार के सभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करता है।
माइलेज में रेनॉ क्विड फिर आगे है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन पर क्विड 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। जबकि मारुति अल्टो 800, 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर और इऑन 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। यह तीनों कारें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ती हैं।