फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

Thu, 24 Sep 2015 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ब्रांड को प्रमोट करने के लिए कंपनी प्रोडक्ट की तरह दिखने वाली इमारतें ही बना डाली। देखिए दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

2 of 11
दक्षिण अफ्रीका के बाथर्स्ट के समरहिल एस्टेट पाइनएप्पल प्लांटेशन में हूबहू अनानास की 55 फीट लंबी इमारत है। इस तीन मंजिला इमारत में 60 सीटों वाला एक शानदार ऑडीटोरियम, अनानास के प्रोडक्ट्स वाली एक गिफ्ट शॉप और एक म्यूजियम बना है।

विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

3 of 11
देखने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन सच है। दक्षिण कोरिया के सुवन में शौचालयों के इतिहास को संजोकर रखने वाला एक ऐसा म्यूजियम है जिसकी इमारत बाहर से हूबहू कमोड जैसी लगती है। इसे साल 2007 में विश्व शौचालय संगठन के पहले अध्यक्ष ने निजी घर के तौर पर बनवाया था।

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

4 of 11
चीन का मीटन टी म्यूजियम बिलकुल एक चाय की केतली के आकार का बना है। 245 फीट ऊंची इस इमारत के नाम दुनिया की सबसे बड़ी केतली का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके विशाल केतली के अंदर चाय की तमाम किस्मों की जानकारी के साथ-साथ आप चाय पीने का लुत्फ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

5 of 11
यूं तो दुनिया में और भी कई इमारतें जूते के आकार की बनाई गई हैं। लेकिन कैलीफोर्निया के बेकर्सफील्ड में इस जूते जैसी दिखने वाली इमारत में जूते बनाने का ही काम किया जाता है। इस इमारत को साल 1947 में बनाया गया था। खास बात ये है कि इस जूते नुमा इमारत का फीता बनाने के लिए 50 फुट लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

6 of 11
मछली जैसी दिखने वाली ये इमारत भारत में हैदराबाद के राजेंद्रनगर में स्थित है। इसे साल 2012 में राष्ट्रीय मत्स्य विकास के दफ्तर के तौर पर बनाया गया था। इस चार मंजिला इमारत में प्रवेश करने के लिए एक सिल्वर के फिन के नीचे से होकर गुजरना होता है।

विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

7 of 11
कैलीफोर्निया के टरलॉक में रास्ते की चट्टान को धकेलता हुआ ये विशालकाय बुल्डोजर दरअसल एक इमारत है। कंस्ट्रक्शन के लिए सामान और सहूलियत उपलब्ध कराने वाली कंपनी यूनाइटेड इक्विपमेंट ने इसमें अपना दफ्तर बनाया है।

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

8 of 11
जापान के ओकीनावा में व्हिस्की बैरल जैसा दिखने वाला बार बना है। इस चार मंजिला इमारत में शराब के अलावा खाने की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके बाहर एक विशाल टोंटी भी लगाई गई है।

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

9 of 11
अमेरिका के टेनेसी के ब्रिस्टोल में दुनिया की एकमात्र हूबहू गिटार जैसी दिखने वाली इमारत है। इस तीम मंजिला इमारत में म्यूजिक और गिफ्ट शॉप है। 70 फुट लंबी इस इमारत में एक म्यूजियम भी है। नायलोन की रस्सी से इसकी स्ट्रिंग बनाई गई है। ये इमारत साल 1983 में बनकर तैयार हुई थी।

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

10 of 11
अमेरिका के कोलाराडो में कोनेय आइलैंड पर हॉटडॉग नुमा रेस्टोरेंट है। यहां अमेरिकन फूड की तमाम किस्में परोसी जाती हैं। इसे साल 1966 में बनाया गया था। साल 2006 तक ये डेनवर में स्थित था लेकिन बाद में इसे बैली कस्बे में लाया गया।
विज्ञापन

कंपनी प्रोडक्ट की तरह ही बना डाली इमारतें, जूता-कमोड-गिटार और न जाने क्या-क्या

11 of 11
केक में लगाए जाने वाले डोनट होल की तरह कैलीफोर्निया के ला प्वेंटे में एक बेकरी का दरवाजे बनाए गए हैं।

सोर्स-ऑडी.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें