फोर्ड इंडिया ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फिगो एस्पायर को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.90 लाख रुपये से 8.24 लाख रुपये के बीच रहेगी। कंपनी ने मारुति सुजुकी, हुंडई और होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान में बढ़ती पैठ को देखते हुए अपनी यह कार उतारी है।
विज्ञापन
आ गई स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने फोर्ड की नई कार
2 of 5
इस सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट सेडान का सीधा मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर से होगा। यह कार पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगी। पेट्रोल इंजन 18.2 किलोमीटर/लीटर और डीजल 25.8 किलोमीटर/लीटर माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
आ गई स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने फोर्ड की नई कार
3 of 5
फिगो एस्पायर तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। दो पेट्रोल और एक डीजल। फिगो एस्पायर के पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर TiVCT इंजन, 1.5 लीटर TiVCT इंजन और 1.0 इकोबूस्ट इंजन ऑप्शन उपलब्ध होंगे, वहीं डीजल मॉडल में 1.5 लीटर TDCI इंजन के साथ ऑटोमेटिक 6-स्पीड ड्यूल क्लच के साथ है।
आ गई स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देने फोर्ड की नई कार
4 of 5
इस कार की मेन हाइलाइट इसके सेफ्टी फीचर्स हैं जिसमें फोर्ड ने फस्ट-इन-क्लास सेगमेंट में फ्रंट साइड ड्राइवर सहित कुल 6 एयरबैग शामिल किए हैं, साथ ही ईएसपी (इलेक्ट्रिक स्टेब्लिटी कंट्रोल) और हिल लॉन्च असिस्ट जैसे फंक्शन भी जोड़े हैं।
कंपनी ने स्वीकार किया है कि इस सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट सेडान को लेदर सीट अपोस्ट्ररी से सजाया जाएगा। साथ ही बेस्ट-इन-क्लास एयर कंडीशन, पावर फोल्डेबल OTVMs भी एडवांस फीचर्स के तौर पर मौजूद हैं। मुख्य आकर्षण के रूप में Ford MyKey प्रोग्रामेबल-की फंक्शन भी दिया गया है जो कार की टॉप स्पीड और ऑडियो वॉल्यूम के साथ दूसरे फंक्शन को कंट्रोल करता है।