फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

विज्ञापन
1 of 10
यूं तो शोले भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म है लेकिन चांद में दाग की तरह इस महान फिल्म में भी कई गलतियां हैं। क्या आपने भी नोटिस कीं?
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

2 of 10
हम और आप जानते हैं कि ठाकुर के हाथ गब्बर काट चुका है। लेकिन क्लाईमेक्स में जब ठाकुर गब्बर को मारता है तो उसके सफेद कुरते से उसके हाथ साफ दिखाई दे रहे हैं। लगता है क्लाईमेक्स के चक्कर में फिल्म निर्देशक इस खामी पर ध्यान देना भूल गए।
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

3 of 10
फिल्म में दिखाया गया है कि रामगढ में बिजली नहीं है। यहां तक कि ठाकुर की बहू भी पूरे घर में लालटेन जलाती दिखती है। लेकिन वीरू बसंती के लिए पानी की जिस टंकी पर चढ़ता है वो टंकी बिना बिजली की मोटर के भर ही नहीं सकती।

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

4 of 10
जब डाकू बसंती का पीछा करते हैं तो बसंती अपने तांगे से स्टंट करके लकड़ी के पुल को तोड़ देती है जिससे पीछ से आ रहे डाकू दूसरे रास्ते से आने को मजबूर होते हैं। वीरू को भी पुल टूटा मिलता है। लेकिन जब जय और वीरू बसंती को डाकुओं से बचाकर लौट रहे हैं तो उस सीन में वही लकड़ी का पुल पूरी तरह दुरुस्त मिलता है। ये पुल को फिर से किसने ठीक कर दिया।

विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

5 of 10
जय के आखिरी सीन में जब जय पुल के पास आता है तो उसकी दोनों हथेलियां खुली दिख रही हैं। लेकिन जब वो वीरू की बांह में दम तोड़ता है तो वीरू को उसके एक हाथ में सिक्का मिलता है। जय ने मरते समय सिक्का जेब से निकाल लिया था क्या?
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

6 of 10
ठाकुर जब गांव लौटता है तो उसके परिजनों के कफन लिपटे शव पड़े हैं। ठाकुर बच्चे के शरीर से कफन हटाता है और वो कफन हवा में उड़ जाता है। लेकिन अगले ही सीन में जब ठाकुर गब्बर को मारने के लिए के लिए घोड़ा दौड़ाता है तो बच्चे के शव पर कफन पूरी तरह ढका हुआ है। दो सैकेंड में ये कमाल किसने कर दिया।
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

7 of 10
गौर नहीं किया होगा आपने लेकिन डाकुओं से लड़ते समय जब जय जमीन पर गिरते हुए पिस्तौल चलाता है। उसकी एक गोली से दो डाकू घोड़े से गिरकर मर जाते हैं। एक गोली से दो लोग कैसे मर गए भला।

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

8 of 10
परिवार के खत्म होने पर जब ठाकुर गांव आता है तो वो काले घोड़े(सफेद चित्ते वाले) पर गब्बर को मारने जाता है। लेकिन रास्ते में ही घोड़े का रंग बदल कर भूरा हो गया है जिस पर सफेद चित्ते भी नहीं है। अब घोड़े का रंग बदला है या घोड़ा, कहा नहीं जा सकता।

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

9 of 10
बसंती पैदल ही मंदिर जाती है। यहां तक कि वीरू भी पूछता है कि आज तुम्हारी धन्नो कहां है। लेकिन जब वो मंदिर से लौटती है तो तांगा बाहर इंतजार कर रहा है। बसंती तो इसे घर छोड़कर आई थी। ये मंदिर के बाहर कैसे आ गया। समझ से परे है।
विज्ञापन

आपने भी देख ली थी 'शोले' में हुई ये 9 गलतियां?

10 of 10
जब गब्बर अपने तीन डाकुओं को गोली मारता है तो वो तीनो गब्बर के ठीक सामने फेस टु फेस खड़े दिखाए गए हैं। गब्बर तीनों को सामने से गोली मारता है लेकिन अगले ही दो डाकुओं की पीठ और पीछे गर्दन पर गोली लगी दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें