लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड ने अपनी फ्लैगशिप हैचबैक कार फीगो (Figo) के सेकेंड जेनरेशन वर्जन को लॉन्च कर दिया है। फोर्ड की नई हैचबैक फोर्ड फीगो एस्पायर (Ford Figo Aspire) सेडान का बूट लेस वर्जन है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आ गई नई फोर्ड फीगो, जानिए कीमत
2 of 6
नई फोर्ड फीगो पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.29 लाख रुपए और फीगो डीजल वेरिएंट की कीमत 5.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। इस कार की कीमत पहली फोर्ड की याद ताजा कर देती है। पहली फोर्ड फीगो साल 2010 में उतारी गई थी जो मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 और टाटा बोल्ट की प्रतिद्वंद्वी थी।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आ गई नई फोर्ड फीगो, जानिए कीमत
3 of 6
रियर प्रोफाइल को छोड़ फिगो में अधिकांश कम्पॉनेंट स्पायर सेडान से ही मिलते हैं। इस कार में स्टाइल और फीचर्स भी स्पायर जैसे ही हैं, इसमें एस्टन मार्टिन की तरह ग्रील का इस्तेमाल किया गया है। कार में 6 एयरबैग, डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा है।
लंबे इंतजार के बाद आ गई नई फोर्ड फीगो, जानिए कीमत
4 of 6
गाड़ी का इंटीरियर भी बिल्कुल स्पायर की तरह ही दिखता है। नई Figo हैचबैक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 4.2 इंच SYNC मल्टीमीडिया इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। नई फीगो में 1.5-लीटर TDCi इंजन और 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 99 बीएचपी पावर और 1.2-लीटर TiVCT व 5-स्पीड मैन्युअल के 87 बीएचपी पावर देती है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आ गई नई फोर्ड फीगो, जानिए कीमत
5 of 6
नई फीगो ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 6.91 लाख रुपए है। इसके अलावा इसका 1.5-लीटर TiVCT, 6-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स के साथ वेरिएंट उपलब्ध होगा जो 110 बीएचपी पावर देने में सक्षम है।
इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM (ओवर रियर व्यू मिरर) हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की भी सुविधा दी गई है।