फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

Wed, 23 Sep 2015 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आपकी त्वचा दे रही है कुछ ऐसे साइन तो समझ लीजिए कि आपको अब स्किन केयर के लिए ज्यादा फिक्रमंद होने की जरूरत है।
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

2 of 11
अगर आपके चेहरे पर जल्दी-जल्दी मुंहासे हो रहे हैं तो इसका सीधा संबंध आपके खान-पान से हो सकता है। इसके अलावा त्वचा की साफ-सफाई पर ध्यान जरूर दें।

सोर्स-आईडीवा.कॉम
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

3 of 11
अगर आखों के पास हंसते हुए या स्माइल करते हुए झुर्रियां पड़ने लगी हैं तो इसका सीधा मतलब है आप उम्रदराज हो रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो आप जरूर त्वचा की देखभाल को नजरअंदाज कर रहे हैं। धूप में चेहरे को खुला रखने से चेहरे की नमी कम होती है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

4 of 11
त्वचा का ढीला-ढाला हो जाना किसी को अच्छा नहीं लगता। ऐसा सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के असर से अक्सर होता है। इसके लिए आप अच्छी सन्सक्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

5 of 11
ब्लैक और व्हाइट हैड्स आपकी डेड स्किन सेल्स और रोमिछिद्रों मे जमा तेल होता है। इनसे बचने के लिए सबसे बढ़िया उपाय यही है कि दिन में कम से कम दो बार अच्छी तरह से चेहरे को धोएं। चाहें तो हफ्ते भर में फेशियल या मसाज भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

6 of 11
त्वचा के छिलने या फटने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार धूप है। इसके लिए हर तीन घंटे में सन्सक्रीम का इस्तेमाल बेहतर आइडिया होगा। इसके आलावा आप ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे त्वचा की नमी को बरकरार रखा जा सकता है।
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

7 of 11
फटे हुए होंठ ये दर्शाते हैं कि आप होठों की देखभाल को नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा कि आप लिप बाम वगैरह का इस्तेमाल करें।

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

8 of 11
त्वचा की पपड़ी निकलना गर्मियों के दिनों में आम है। इसके लिए त्वचा को अच्छे से मॉस्चुराइज करना बेहरत होगा।

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

9 of 11
रूखी त्वचा को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने नाखून को हल्के से त्वचा के ऊपर फेरे, अगर सफेद निशान उभरता है तो समझ लीजिए आपकी त्वचा रूखी हो रही है। ऐसा अक्सर गरम शॉवर लेने से भी होता है। इसके बचाव के लिए त्वचा की नमी बरकरार रखने वाले मॉस्चुराइजिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

10 of 11
फटी हुई एड़ियां किसी को पसंद नहीं होतीं। सबसे अच्छी बात ये है कि जरा सा ध्यान देने पर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। एड़ियों की नमी बरकरार रखने के लिए किसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हफ्ते में एक बार गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखें तो इससे आपकी एड़ियां शानदार हो जाएंगी।
विज्ञापन

इन संकेतों से जानिए, आपकी खस्ताहाल स्किन को चाहिए अटेंशन

11 of 11
कोहनी और घुटने डार्क हो रहे हैं तो इसका मतलब है आपको मॉस्चुराइजिंग प्रोटेक्शन की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें