फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कार, 140 किमी का देती है ‘माइलेज’

Fri, 28 Jun 2019 08:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Giriraj singh car - फोटो : Twitter
केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह को ज्यादातर लोग उनके भाषणों के लिए जानते हैं। लेकिन उनके व्यक्त्तिव का छुपा पहलू भी है कि वे एक ऐसी कार का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके मंत्रिमंडल में किसी के पास नहीं है। उन्होंने इस कार को दो साल पहले खरीदा था, लेकिन आज भी जब वे इस कार से निकलते हैं, तो कार्यकर्ताओं के साथ उनके साथी मंत्री भी उनसे प्रभावित होते हैं।
 
विज्ञापन

नवंबर 2017 में एक इलेक्ट्रिक कार खरीदी

2 of 7
Giriraj singh car - फोटो : Twitter
2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ ने उन्होंने शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल पर जोर दिया था। जिसके बाद उन्होंने नवंबर 2017 में एक इलेक्ट्रिक कार खरीद ली। अपने पहले और बाद के मंत्रिमंडल में संभवतया वे अकेले मंत्री और सांसद हैं, जो राजधानी में कहीं आनेजाने के लिए इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन

कार का नंबर DL 3C AT 0007

3 of 7
Giriraj Singh E2O Electric Car - फोटो : Twitter
वर्तमान सरकार में केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह ने जब इलेक्ट्रिक कार खरीदी थी, तो वे उसे सबसे पहले भाजपा मुख्यालय लेकर गए थे। सोशल मीडिया पर शेयर अपनी पोस्ट में गिरिराज सिंह ने इसे प्रदूषण कम करने की कोशिश में एक अहम पहल बताया था। उनकी इस कार का नंबर DL 3C AT 0007 है, जो एक वीआईपी नंबर है। वहीं राजधानी में चार्जिंग की समस्या होने के बावजूद वे इसी से सफऱ करना पसंद करते हैं।
 

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की समस्या

4 of 7
Giriraj singh Electric Car E2O - फोटो : Twitter
वहीं गिरिराज सिंह भी इस बात से भलीभांति वाकिफ हैं कि राजधानी में अभी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की समस्या है। हालांकि लुटियन दिल्ली में कुछ इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन बन चुके हैं। जिसके चलते गिरिराज भी इस कार को केवल लुटियन दिल्ली में कहीं आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वहीं वे लुटियन दिल्ली से बाहर जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये

5 of 7
Mahindra E2O Charge
हालांकि गिरिराज सिंह के पास जो कार है वह महिंद्रा कंपनी ने बनाई है और इसका नाम ई2ओ प्लस है। वहीं इसका एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये है, जिस पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बनी फेम-2 योजना के तहत सब्सिडी भी मिलती है। इसमें 16kWh की बैचरी लगी है, जो फुल चार्ज में 140 किमी तक की दूरी तय करती है। वहीं कंपनी इस कार पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है।
 
विज्ञापन

अफसरों ने किया इंकार

6 of 7
EESL Electric Vehicle - फोटो : Twitter
इससे पहले केन्द्र सरकार ने भी पहले अपने मंत्रालयों को अफसरों को इलेक्ट्रिक कारें इस्तेमाल करने का आदेश दिया था। जिसके बाद वित्त मंत्रालय ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लि. (EESL) के जरिए टाटा और महिंद्रा की कुछ इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा था। जिनका अफसरों ने कुछ समय तक इस्तेमाल भी किया, लेकिन बाद में इसे लेकर असमर्थता जता दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन और कम बैटरी रेन्ज से परेशान

7 of 7
electric car indian govt - फोटो : Twitter
अफसरों का तर्क था कि इलेक्ट्रिक वाहनों को  इस्तेमाल ना किए जाने की एक वजह कार का खराब प्रदर्शन और कम बैटरी रेन्ज भी है। उनका कहना था कि एक बार फुल चार्जिंग पर टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक और महिंद्रा ई-वेरिटो की केवल 80-82 किमी तक ही चलती हैं। वहीं इनमें ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक लगी बैटरियां पर्याप्त क्षमता वाली नहीं है। उस दौरान इन दोनों कारों में ग्लोबल मानक वाली 27-35kWh के मुकाबले 17kWh की बैटरी दी गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें