बजाज मोटर्स, भारतीय 2 व्हीलर कंपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में बाइक की एक नई श्रृंखला शुरू करने की तैयारी कर चुकी है। वर्तमान में, कंपनी के दोपहिया सेगमेंट में 20 प्रतिशत मार्केट शेयर है। इससे पहले इस साल कंपनी 5 नए मॉडल लॉन्च कर चुकी है। आगामी बजाज बाइक के अधिकांश मॉडल पल्सर ब्रांड के तहत आ जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं भारत में लॉन्च होने वाली बजाज बाइक की सूची पर।
विज्ञापन
बजाज भारत में उतारने वाली है ये 4 दमदार बाइक, देखें एक नजर
2 of 5
पल्सर सीरीज के अलावा कंपनी इस साल नई अवेंजर भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। बजाज अवेंजर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे पुरानी क्रूजर बाइक है। 200 सीसी नई बजाज अवेंजर इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन
बजाज भारत में उतारने वाली है ये 4 दमदार बाइक, देखें एक नजर
3 of 5
बजाज पल्सर 180एनएस: कंपनी पावर और स्टाइल के साथ पल्सर 180एनएस लॉन्च कर सकती है। यह बाइक काफी कुछ बजाज पल्सर 200 एनएस जैसी दिखाई देती है। यह 180 सीसी, एसओएचसी, 4 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, ट्रिपल स्पार्क इंजन के साथ आ रही है जो 18 बीएचपी पावर और 16 एनएम का टॉर्क देती है। इस बाइक की बिक्री 2016 की शुरुआत में होगी।
बजाज भारत में उतारने वाली है ये 4 दमदार बाइक, देखें एक नजर
4 of 5
कंपनी फ्लैगशिप बाइक के तौर पर अपनी 400 पल्सर भी लॉन्च करेगी। कंपनी बजाज पल्सर 400 एसएस को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है। इसकी कीमत 1.60-1.80 लाख रुपए तक हो सकती है।