अमरीका के सिलिकॉन वैली में स्थित टेस्ला कंपनी इलेक्ट्रिक कारे बनाती हैं। अब इस कंपनी ने X नाम से तीसरा मॉडल बाज़ार में उतारा है। इस मॉडल की सबसे बड़ी ख़ासियत इसके पिछले दरवाज़े हैं जो उपर की ओर खुलते हैं। ये खुलने पर बाज के पंखों की तरह दिखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
7 सीटर कार, बाज के पंखों की तरह खुलते हैं इसके दरवाजे
2 of 4
ये दरवाज़े छत या और किसी चीज़ से न टकराएं, इसके लिए विशेष सेंसर लगाए गए हैं। यह एक एसयूवी कार है और इसमें सात लोग एक साथ सफ़र कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 सीटर कार, बाज के पंखों की तरह खुलते हैं इसके दरवाजे
3 of 4
एक बार चार्ज करने के बाद इसे 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
7 सीटर कार, बाज के पंखों की तरह खुलते हैं इसके दरवाजे
4 of 4
कार की क़ीमत करीब 1 लाख 50 हज़ार डॉलर है। इस मॉडल को दो साल पहले ही लॉन्च किया जाना था। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने माना कि इस डिज़ाइन को तैयार करने में कुछ ज़्यादा ही मुश्किलें आईं। कंपनी ने कहा है कि वह 2017 में बिजली से चलने वाली सस्ती कार बाज़ार में उतारेगी।