फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

विज्ञापन
1 of 11
खूब रिसर्च और दिन रात एक करके लीडिंग कंपनियों ने दमदार बाइक्स बाजार में उतारीं, लेकिन बाइकर्स ने इन्हें नापसंद कर दिया। तस्वीरों में देखिए लिस्ट।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

2 of 11
रॉयल इनफील्ड हमेशा से सड़कों पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से भारतीयों के दिलों में जगह बनाती रही है। लेकिन रॉयल इनफील्ड मैशिस्मो उम्मीद के मुकाबले काफी कम ग्राहकों को आकर्षित कर पाई। मैशिस्मो 346 सीसी और 499 सीसी इंजन के साथ उपलब्ध है। बाइक की कीमत एक लाख 6 हजार 5 सौ रुपए रखी गई थी, लेकिन ग्राहकों की कम रुचि को देखते हुए भारी छूट के साथ भी बाइक को बेचा गया।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

3 of 11
बाइक मार्केट में मजबूत पकड़ और ग्राहकों की नब्ज पकड़ने के लिए हीरो को जाना जाता है। लेकिन साल 2015 में आई इसकी हीरो करिज्मा का करिश्मा नहीं चल सका। हीरो ने इसे रेसिंग बाइक की तरह स्टाइलिश लुक दिया था। 233 सीसी का इसका इंजन 19.2 हॉर्सपावर बनाता है। लेकिन बाइक में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई।

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

4 of 11
देश की धड़कन कही जाने वाली कंपनी हीरो की हीरो एचीवर बाइकर्स को लुभाने में नाकाम रही। इसे 150 सीसी की कैटेगरी वाली बाइक्स के कॉम्पटीशन में उतारा गया था। इसका इंजन 13.4 हॉर्सपावर बनाता था। बाइक की कीमत 61 से 62 हजार रखी गई, फिर भी बाइक चली नहीं।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

5 of 11
स्टाइल और बढ़िया फीचर के साथ एलएमएल ग्रैप्टर आई, लेकिन इसको भी ग्राहकों ने पसंद नहीं किया। 150.8 सीसी का इसका इंजन 13.5 हॉर्सपावर बनाता है। कुछ जानकारों का ये भी मानना है कि बजाज की 150 सीसी की पल्सर और एलएमएल की ही फिएरो के इसकी श्रेणी में उपलब्ध होने से ये ग्राहकों के मन में जगह नहीं बना पाई।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

6 of 11
एलएमएल की एक और बाइक एलएमएल एडरीनो भी नहीं चल सकी। इसे भारतीय बाजार में साल 2000 में उतारा गया था। 109.15 सीसी की ये बाइक माइलेज भी बढ़िया देती थी। लेकिन ग्राहकों में इसकी नापसंद को देखते हुए कंपनी को भारी डिसकाउंट के साथ इसे निकालना पड़ा था।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

7 of 11
एलएमएल ऐसा ब्रांड है जिसकी ज्यादातर बाइक्स ग्राहकों को नहीं लुभा पाईं। इसी फेहरिस्त में एलएमएल की बीमर है। स्टाइल और क्लासिक लुक के कॉम्बीनेशन से बनी से 150.8 सीसी की बाइक दमदार 13.5 हॉर्सपावर बनाती थी। जानकार इसे लेकर भी यही मत रखते हैं कि बजाज की 150 सीसी पल्सर की टक्कर में ये बाइक पीछे रह गई।

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

8 of 11
काइनैटिक ब्लेज ने 165 सीसी इंजन का शानदार स्टाइलिश लुक वाला स्कूटर बाजार में उतारा लेकिन ये अपने वक्त के स्कूटरों से काफी पीछे रह गया। इसका दमदार इंजन 11.6 हॉसपावर का था। लेकिन ग्राहकों ने इससे दूरी क्यों बना ली, किसी को नहीं पता।

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

9 of 11
150 सीसी की टीवीएस फिएरो एफ2 को ऐसे डिजाइन किया गया था कि बाइकर्स को एक दमदार इंजन वाली बाइक भी मिल जाए और बाइक फ्यूल फ्रैंडली भी हो। कंपनी ने इसे 48 से 50 हजार की कीमत में उतारा था लेकिन इस पर भी ये ग्राहकों की पसंद में उतनी शुमार नहीं हो सकी जितनी कंपनी को उम्मीद थी। आखिरकार कंपनी ने बाइक को सस्ते दामों में निकाला।

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

10 of 11
सुजुकी जीएस150आर को उन ग्राहकों  के लिए उतारा गया था जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सकें। लेकिन ऐसा करने में बाइक नाकाम रही। हालांकि इसका 149 सीसी का दमदार इंजन 13.8 हॉर्सपावर बनाता था। लेकिन कंपनी को इसे लेकर मायूसी ही झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुलेट और हीरो की इन धांसू बाइक्स ने कंपनियों को दिया सदमा

11 of 11
भारतीय ऑटो कंपनी मंहिद्रा ने बेहद स्टाइलिश दिखने वाली महिंद्रा स्टालिओ उतारी थी। 110 सीसी के इंजन के साथ कंपनी ने इस बाइक को इस उम्मीद में उतारा था कि ये अच्छी माइलेज की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को पसंद आएगी। लेकिन कतार में पहले से हीरो और बजाज की बाइक्स होने से लोगों ने इसमें रुचि कम ही दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें