इस हफ्ते गुरु की चाल बदल रही है और राहु केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के इस बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा। जानिए इस हफ्ते किसकी खुलेगी किस्मत और किसकी सितारे चलेंगे उल्टी चाल।
विज्ञापन
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
2 of 13
मेष राशि: इस सप्ताह आप पर कार्य का दबाव बढेगा, जिससे आपके व्यस्त रहने के आसार हैं। काम के बढ़ते दबाव से ही थकान भी महसूस करेंगे। अपने परिवार व चाहने वालों को चाह कर भी समय नहीं दे पाएंगें जिससे भावनात्मक रुप से परेशान भी आपको होना पड़ सकता है। करियर में उतार-चढाव व काम में आने वाली परेशानियों के लिए तैयार रहें। काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
3 of 13
वृष राशि: इस सप्ताह आप परिवार व दोस्तों के साथ मस्ती के पल गुजारेंगें जिससे आपके रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। बिगड़े हुए हालातों को सुधारने की कोशिश में घर की परेशानियां पिछे छूट जांएगी। तमाम हालातों में आपका हँसता खेलता परिवार आपके लिए मददगार साबित होगा जिससे आपको एक सकारात्मक उर्जा मिलेगी।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
4 of 13
मिथुन राशि: इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में कुछ होने के आसार हैं। आपकी बातें आपके साथी को आकर्षित करेंगी जिससे आपका प्रेम जीवन रोमांचित होगा। कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार में थोड़ी गंभीरता लाने की जरुरत है। अपने काम को निश्चित समय में पूरा करें, काम को अधूरा छोड़ने से आपकी प्रतिष्ठा को हानि को सकती है। आशावादी विचार रखें, जल्द ही आपका बेहतर समय आएगा।
विज्ञापन
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
5 of 13
कर्क राशिः इस सप्ताह अपने व्यवहार को लेकर सचेत रहें। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद में पड़ना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कार्यालय के सभी कार्यों को नियमानुसार करें, छोटी सी लापरवाही आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। दोस्तों, प्रेमी व जीवनसाथी के साथ संबंधों में ग़लतफ़हमी या मनमुटाव होने की संभावना है। अपने व्यक्तित्व एवं व्यवहार के स्तर पर कुछ सकारात्मक परिवर्तन करके संबंधों में सुधार ला सकते हैं।
विज्ञापन
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
6 of 13
सिंह राशिः इस सप्ताह आप अपने कार्यों व दायित्वों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। भावनात्मक सुरक्षा से आपमें गजब की उर्जा का संचार होगा जिससे आप अपने कार्यों को कुशलता पूर्व पूरा कर सकेंगें। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। आप खुद को उर्जावान महसूस करेगें जिससे आपको लगेगा कि आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
7 of 13
कन्या राशिः यह सप्ताह आपके लिए काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। एक ओर आप आर्थिक रुप से तंगी महसूस करेंगें तो वहीं दूसरी और कार्य का दबाव भी आप पर काफी होगा। दफ्तर का कार्य घर पर करने से आपकी पारिवारिक शांति भी खतरे में पड़ सकती है। काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना ही इस सप्ताह आपके लिए बड़ी चुनौति है।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
8 of 13
तुला राशिः यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में कोई परेशानी नहीं आएगी। अधूरी योजनाओं के पूरा होने के भी आसार हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। धन की प्राप्ति से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकेंगी। अपने प्रियजनों का साथ पाकर आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगें।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
9 of 13
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपने लक्ष्यों को सफलता से हासिल कर सकेंगें। आपके परिश्रम की बदौलत व ग्रहों के योग से आप तय समय से कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। अनपेक्षित मेहमानों के आगमन से आपके काम में बाधा आने व जेब हल्की होने के आसार भी हैं। ऐसे में आपके मित्र मददगार साबित हो सकते हैं।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
10 of 13
धनु राशिः इस सप्ताह आपके सितारे संकेत कर रहे हैं कि आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है जिससे आप सप्ताह भर जोश व खुशी से भरे रहेंगें। पिछले कुछ समय यदि व्यस्त रहने के कारण आप परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए तो सप्ताहांत पर आपको यह मौका मिल सकता है। अपने परिवार के साथ पिकनिक नुमा यात्रा की योजना बना सकते हैं।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
11 of 13
मकर राशिः इस सप्ताह अपनी वाणी में थोड़ी नम्रता रखें। नपे-तुले शब्दों का इस्तेमाल करें क्योंकि इस बात के पूरे आसार हैं कि आपकी वाणी से आपके किसी करीबी को ठेस पंहुचे। हालांकि आपका रोमांटिक जीवन काफी अच्छा गुजरने वाला है। व्यावसायिक रुप से भी आपको लाभ उठाने के अवसर प्राप्त होंगें बस अपने आपको संयंमी बनाए रखें।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
12 of 13
कुंभ राशिः यह सप्ताह स्वयं के अवलोकन का है। आर्थिक तंगी के कारण हो सकता है आपने छोटी-छोटी खुशियों को भी हाथ से न जाने दिया हो। आपका व्यावसायिक पक्ष थोड़ा कमजोर है लेकिन व्यक्तिगत पक्ष काफी मजबूत रहेगा। इसलिए हो सके तो अपने काम से थोड़ा विराम लेकर परिवार को समय दें, आपकी स्थिति में जल्द ही सुधार होने लगेगा। नए रिश्ते बनाने के लिए भी यह आपके लिए अच्छा समय है। सप्ताहांत तक आपको अच्छी खबर मिलने के आसार हैं, बस उम्मीद का दामन न छोड़ें। नया कार्य शुरु करना चाहते हैं सोमवार व बुधवार आपके लिए शुभ रहेंगें।
साल के शुरुआती सप्ताह में इन 5 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी
13 of 13
मीन राशिः यह सप्ताह आपके लिए उत्साहजनक रहने वाला है। ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव आप पर बना रहेगा। आपका निजी जीवन भी रोमांचक रहेगा। यदि प्रेम से वंचित हैं और किसी साथी की तलाश में है तो इस सप्ताह आपकी तलाश पूरी होने की काफी संभावनाएं हैं। एक कामयाब रिश्ता बनाने में आप सफल हो सकते हैं।