अगर आपका कलेजा मजबूत है और आपको रोमांच का शौक भी है तब भी भारत के इन 10 जगहों पर जाने से पहले हजार बार सोचें, क्योंकि यह जगह है शापित। यहां रात के समय होती है कुछ ऐसी घटना जो इन्हें रहस्यमयी और खतरनाक बनाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
2 of 11
राजस्थान के बारमेर जिले में स्थित है किराडू का मंदिर जिसे राजस्थान का खजुराहो भी कहते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह शापित है। एक साधु के शाप के कारण यहां लोग शाम ढ़लने के बाद नहीं ठहरते हैं। कहते हैं यहां रात को जो ठहरता है वह या तो पत्थर का बन जाता है या उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
3 of 11
दार्जलिंग का एक हिल स्टेशन कुर्सियांग। अंग्रेजी में 'कर्स' का मतलब होता है शाप। इसी कर्स शब्द से इस जगह नाम पड़ा है कुर्सियांग यानी शापित जगह। यह बात यहां के डाउ हिल जाकर पता चलता है। जहां के बारे कहा जाता है कि यहां के जंगल में एक सिर कटा व्यक्ति घूमता है। रात के समय डाउ हिल के जंगलों में जाना मौत को निमंत्रण देना कहा जाता है। डाउ हिल के अलावा यहां के कुछ और भी स्थान है जो हॉटेड माने जाते है। इसलिए जब कभी इस हिल स्टेशन पर घूमने जाएं तो रात में कोई लापरवाही न करें।
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
4 of 11
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह है भानगढ़ का किला। इस किले को कुछ लोग प्रेत बाधित तो कुछ तांत्रिक द्वारा शापित मानते हैं। कारण जो भी है लेकिन यह किला वर्षों से एक रहस्य है। भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने इस किले में रात के समय प्रवेश वर्जित कर रखा है। यह किस कारण से है यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन कहते हैं यहां रात के समय जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
5 of 11
यह है महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित हारांगुलल गांव। कहते हैं कि यहां से 15 वीं शदी में काले जादू से डायन बनने की परंपरा शुरू हुई। आज भी यह गांव डायन के डर के साये में जीता है और कई चीजें यहां रात के समय करने की मनाही है। यहां कोई भी व्यक्ति रात के समय पेड़ के आस-पास या पेड़ पर नहीं सोता है। पेड़ में कील नहीं ठोंकता है और न पेड़ के पास मूत्र विसर्जन करता है। माना जाता है कि ऐसी गलती करने पर डायन बुरा हाल कर देगी।
विज्ञापन
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
6 of 11
जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर बसा है शापित गांव कुलधारा जो 1825 से विरान पड़ा है। कहते हैं कि पालीवाल ब्राह्मणों ने इस गांव को शाप दिया है कि यह कभी दुबारा बस नहीं पाएगा। तब से यह गांव विरान पड़ा हुआ है। आस-पास के इलाके में रहने वाले लोग बताते हैं कि यहां रात में भूत-प्रेत की और अजब-अजब सी आवाजें आती हैं। इसलिए इस गांव में रात के समय कोई नहीं जाता।
विज्ञापन
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
7 of 11
यह है असम की जटिंगा वैली। इस स्थान का रहस्य क्या है यह कोई नहीं जानता लेकिन इस स्थान पर एक अजब घटना होती है। अंधेरी रातों में यहां पक्षी आकर अत्महत्या करते हैं। आपको हर तरफ मरे हुए पक्षी मिल जाएंगे।
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
8 of 11
यह है मथुरा का निधिवन। कहते हैं यहां पर आज भी भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा गोपियों संग रास रचाते हैं। इसलिए शाम ढ़लते ही इस वन का दरवाजा बंद कर दिया जाता है। पशु पक्षी भी वन से चले हैं। मान्यता है कि जो भी इस वन में रात के समय रह जाता है उसकी मृत्यु हो जाती है या अपनी सुध-बुध खो देता है।
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
9 of 11
मध्यप्रदेश के पोहरी कस्बे में 2100 साल पुराना वीर खंडेराव का एक किला है। इस किले के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रात इस किले से घुंघरुओं की आवाजें आती हैं। कहते हैं किले में आज भी रात के समय खंडेराव की सभा लगती है जिसमें नर्तकियों का नृत्य होता है। इसलिए शाम ढ़लने के बाद लोग इस किले के आस-पास भी नहीं फटकते हैं।
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
10 of 11
कालिंजर का किला जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आज भी एक खूबसूरत नर्तकी पद्मावती के पायलों की आवाज गूंजती है।
10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
11 of 11
यह है उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड। यहां हर तरफ आपको नर कंकाल दिख जाएगा। इन नर कंकालों का क्या रहस्य है यह कोई नहीं जानता। कुछ इसे प्राकृतिक आपदा तो कुछ वैज्ञानिक कारण मानते हैं। लेकिन रहस्य अब भी बरकरार है। यहां रात तो क्या दिन में जाना भी खतरनाक है क्योंकि यहां के मौसम का कोई ठिकाना नहीं है।