फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के गाजीपुर में बड़ा हादसा, पुल टूटने से नदी में गिरी टाटा सूमो, 9 की मौत

Mon, 10 Oct 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़ा पुल हादसा हुआ है। पुल टूटने से एक टाटा सूमो नदी में जा गिरी, जिससे 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
मघई नदी, इसी नदी में जा गिरी बोलेरो - फोटो : amarujala
वहीं दो लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। यूपी के गाजीपुर से 18 किमी दूर नोनहरा थाना क्षेत्र में रात बारह बजे के करीब मघई नदी पर पुल टूटने से टाटा सूमो नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amarujala
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के डुमरी गांव की बिंद बस्ती की 30 वर्षीय मंशा देवी को सर्प ने काटा था। लोग झांड़फूंक के लिए अमवा गांव के सती मां के मंदिर पर जा रहे थे।

4 of 7
accident - फोटो : amarujala
घटना की जानकारी प्रशासन को सुबह चार बजे बजे मिली। आपको बता दें कि टाटा सूमो में ग्यारह लोग सवार थे। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amarujala
ड्राइवर व एक अन्य ने कूद का जान बचा ली। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों व प्रशासन को घटना की खबर होते ही किसी तरह राहत कार्य शुरू हो पाया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amarujala
खबर है कि सभी शव नदी से निकाल लिए गए हैं और राहत कार्य जारी है। मौके पर एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amarujala
मौके पर पहुंचे डीएम ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोगों के मरने की खबर है, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। मंशा देवी (30), तेतरी देवी (35), बैजनाथ (60), पिंकी (14) जितेंद्र (40) शाथदा (50) रामराजी (55) सुपाड़ी (27) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें