वाराणसी में बाढ़ के पानी में रह रहे लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। अब तक इन लोगों का हालचाल पूछने कोई नहीं आया। रोहितनगर कालोनी का भी यही हाल है। यहां बाढ़ के पानी में रह रहे लोग पीने के पानी के लिऐ गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से तीन दिन से किसी ने हमारी सुध नहीं ली। जब लोगों ने क्षेत्रिय पार्षद के पति को फोन किया तो उनका कहना है कि कोई गाड़ी लेकर चलिये तब नाव मिलेगी। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
2 of 8
- फोटो : Amar Ujala
वहीं दुसरी तरफ बाढ़ के पानी के वजह से लोग छतों पर बैठ कर रात दिन गुजार रहे हैं। रविन्द्रपुरी में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल चौराहे पर पानी भी भर गया। राहत शिविरों में भी जगह के लिऐ लोग परेशान हैं। हर तरफ जीवन बचाने के लिऐ लोग गुहार लगा रहे है। सामनेघाट क्षेत्र में लोग पुरी मुस्तैदी के साथ छतों पर त्रिपाल के नीचे रह रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
3 of 8
- फोटो : Amar Ujala
बिजली नहीं आने के कारण भी कई क्षेत्रों में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामनेघाट इलाके में बिजली आ रही है जिसकी वजह से यहां के लोगों को थोड़ा सुकून है। बोरिंग से गंदा पानी आने की वजह से लोगों को बीमारी होने का खतरा है। आटा चालव दाल अन्य जरूरी खाद्य चीजें तो लोगों ने स्टाक कर ली हैं। लेकिन सबसे जरूरी पीने के पानी की किल्लत हो रही है।
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
4 of 8
- फोटो : Amar Ujala
महेश नगर के रहने वाले राजन सिंह का कहना है कि प्रशासन कि तरफ से पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से स्थिति बदतर है। सड़कें भी पैदल चलने लायक नहीं हैं। हमेशा इस बात का डर रहता है कि कहीं सीवर न खुला हो। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले कमर भर पानीं होकर ऑफिस जाने को मजबुर हैं। एनडीआरएफ और लोग बचाव कार्य में तेजी से लगे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
5 of 8
- फोटो : Amar Ujala
नंगवा बस्ती में भी बाढ़ का पानी भर गया है। यहां रहने वाले लाला दास कन्नौजिया, अजय लक्ष्मण और राजेश का कहना है कि हम लोगों को डर है कहीं हमारा पुराना मकान गिर ना जाए।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
6 of 8
- फोटो : Amar Ujala
बाढ़ कन्ट्रोल रूम में फोनों लगातार आ रहे हैं। लोग फोन कर नाव पानी से निकलनी की गुहार लगा रहे हैं। नगंला स्थित शिवपुरी कालोनी में भी पानी के आ रहा है। यहां से भी लोग सुरक्षित स्थान कि तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
7 of 8
- फोटो : Amar Ujala
अब तक नवयुग विद्या मंदिर, प्रापाठशाला ढेलवरिया, बोगावीर ढेलवरिया, सर्वेश्वर मंहत संस्कृत महाविद्यालय ढेलवरिया, प्रा0पाठशाला सरैया, प्रापाठशाला कोनिया, मदरसा रसिदूल उलूम पक्के महाल, नगवां, अस्सी, टिकरी, तारापुर, मलहिया, बेटा व रमना, सरैया, सिटी गर्ल्स हाई स्कूल अलईपुर, माताप्रसाद जू.हा.स्कूल छविमहल के पास, गोयनका संस्कृत पाठशाला नगवां, नंद टाकीज पैगम्बरपुर स्थानों पर राहत शिविर स्थापित किये गये हैं।
वाराणसी में बाढ़ से जनजीवन बेहाल, जिंदगी के लिए लोग कर रहे हैं संघर्ष
8 of 8
- फोटो : Amar Ujala
बाढ़ से डोमरी, सूजाबाद, नगवां, रमना, ढेलवरिया, नक्खीघाट, सरैया, चौकाघाट, कोनिया, हुकुलगंज, पैगम्बरपुर, सलारपुर, रूपनपुर, ढाब, गोबरहा, रमचंदीपुर, पिपरी, धौरहरा, हरिहरपुर, लक्ष्मी सिंहपुर, भगवानपुरखुर्द और रौनाकलां क्षेत्र प्रभावित हुए है।