फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों हुई डांसर हर्षिता की हत्या, वारदात से जुड़े 5 बड़े खुलासे

Wed, 18 Oct 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हरियाणवी डांसर हर्षिता दहिया की हत्या क्यों हुई, इसके पीछे क्या राज हो सकते हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकाला, जानिए वारदात से जुड़े पांच बड़े खुलासे...

पढ़ें:- डांसर हर्षिता के कत्ल का असली सच कहीं ये तो नहीं
 
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में उसकी बहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। लता का कहना है कि हर्षिता की हत्या उसके पति दिनेश ने की है। हमारी मां की हत्या का भी आरोप दिनेश पर है, हर्षिता उस हत्याकांड की गवाह थी। दिनेश ने लता को भी धमकी दी थी। लता के खुलासे के बाद पुलिस हैरान हैं। 

पढ़ें:- ‘PICS: आखिर कौन है दिल्ली निवासी हर्षिता दहिया, ज‌िसे सरेआम मारी गई 8 गोल‌ियां
विज्ञापन

3 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
डांसर हर्षिता दहिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बदमाशों ने हर्षिता को 6 नहीं आठ गोलियां मारी थी। डॉ. राजीव मान ने हर्षिता के शव का पोस्टमार्टम किया। पानीपत डीएसपी देसराज ने बताया कि हर्षिता को 8 गोली मारी गई थीं। शव के अंदर से तीन गोलियां निकाली गई हैं। जबकि पांच गोली आर-पार हो गईं। 

4 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता ‘सुहागरात’ गाने को लेकर फेमस काफी हुईं थीं, वो अपनी तुलना डांसर सपना चौधरी से करने लगी थीं। सपना पर किए कमेंट से वह विवादों में घिर गई थीं। उन्होंने बिग बॉस में जाने के लिए खुद को सपना से अच्छा बताया था। सपना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड भी किए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya
दो हरियाणवी कलाकारों में कहासुनी और सोशल मीडिया पर कमेंट वार होना भी हत्या की एक वजह हो सकती है। आपको बता दें कि 8 अगस्त को उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर बताया था कि उनपर वीडियो हटाने के लिए कुछ लोग दवाब बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि उन्हें ऐसी धमकियों से डर नहीं लगता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya
गौरतलब है कि जब हर्षिता की हत्या की गई थी, उससे कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर ये जानकारी दी थी कि उन्हें धमकी मिल रही है। धमकी देने का आरोप उन्होंने हरियाणा के कई गायकों पर लगाया था। विवाद की वजह लाइव वीडियो अपलोड करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर प्वांइट पर जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें