फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के बाद डेरे की सर्वेसर्वा हैं ये 'रहस्मयी' महिला, अनसुलझे 5 सवाल

Thu, 14 Sep 2017 04:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत राम रहीम
डेरामुखी को सजा होने और डेरा सच्चा सौदा को खंगालने के बाद भी अभी कई चीजें ऐसी हैं, जो रहस्य की चादर ओढ़े हुए हैं। सबसे आगे हैं डेरे की सर्वेसर्वा ये 'रहस्मयी' महिला। जानिए, क्यों हैं ये रहस्यमयी और क्या-क्या सवाल अनसुलझे ?
विज्ञापन

2 of 5
विपासना इंसा
राम रहीम के बाद डेरे की सर्वेसर्वा हैं गुरु ब्रह्मचारी के नाम से डेरे में पहचानी जाने वाली विपासना, जोकि डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन है। वह 250 मेंबर मैनेजमेंट ऑफ डेरा सच्चा सौदा का नेतृत्व करती है, जिसमें 150 मेंबर महिलाएं हैं। सिरसा के ही शाह सतनाम जी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से विपासना ने ग्रेजुएशन की है। विपासना समेत प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारियों को भी पुलिस ने खंगालने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 5
विपासना
35 साल की विपासना अविवाहित है। रहस्यमयी इन्हें इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि इन  वह हरियाणा के किस जिले से ताल्लुक रखती है? उसके माता-पिता कौन है? उसका मूल पता कहां है? उसके परिजन कहां हैं? जैसे कई सवाल विपासना से जुड़े हैं, जिनका जवाब आज तक नहीं है। डेरे से जुड़ी वेल्फेयर एक्टिविटी भी विपासना ही देखती है। हरियाणा पुलिस और सरकार इस कोशिश में है कि डेरे से जुड़ी हर चीज सामने आ जाए। 

4 of 5
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
लोकल कमिश्नर की निगरानी में दस टीमों ने डेरा भी खंगाल लिया गया। लेकिन डेरे की मैनेजमेंट क्या है? ये क्या-क्या काम करती है? डेरे में हर चीज को किस तरह मैनेज किया जाता था इत्यादि कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब या तो डेरामुखी के पास है या फिर उसके खासमखास उन लोगों के पास जो डेरा मैनेजमेंट के सदस्य या पदाधिकारी है। इसमें फिलहाल विपासना का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
25 अगस्त के बाद से फरार हनीप्रीत के लिए राजस्थान, नेपाल सहित अन्य शहर सुर्खियों में रहे। लेकिन अब तक मिले सुराग को पुख्ता नहीं किया जा सका है। सिरसा पुलिस के मुताबिक जिस मोबाइल से हनीप्रीत ने 25 अगस्त को रात 11 बजे डेरा चेयरपर्सन विपासना से बातचीत की वह मोबाइल राजस्थान से बरामद हुआ था। विपासना भी स्वीकार कर चुकी है कि 25 अगस्त की रात को उनकी हनीप्रीत से मोबाइल पर बात हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें