फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं नेता फंसे तो कहीं बाबा, पढ़े 2016 के पांच सेक्स स्कैंडल

Tue, 27 Dec 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साल 2016 खत्म होने को है, लेकिन इस साल भी अपराध का अंधकार, सुरक्षा के उजाले पर हावी रहा। कहीं बाबाओं पर यौन शोषण करने का आरोप लगा, तो कहीं सेक्स रैकेट के गोरखधंधे की खबरें मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। पढ़िए 2016 की पांच बड़ी सेक्स स्कैंडल की घटनाएं...
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल, 2016 के पांच बड़े मामले

2 of 6
दिल्ली के गारस्टिन बस्ती रोड यानि जीबी रोड से साल के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा हुआ। यहां से करीब 5,000 लड़कियों की तस्करी के आरोप में कोठा क्वीन सारिया बेगम और उसके पति अफाक हुसैन समेत 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। मीडिया खबरों के अनुसार दोनों पति-पत्नी 1999 से इस धंधे में थे जिन्हें क्राइम नियंत्रण एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। कोठा क्वीन और उसके पति ने इस गोरखधंधे से 100 करोड़ की काली कमाई की थी।

खबरों के अनुसार दोनों ने करीब 5,000 लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए नेपाल और देश के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओ़डिशा, कर्नाटक, असम और आंध्र प्रदेश से मंगवाया था। पुलिस के अनुसार वो हर लड़की को 50 हजार रुपये में खरीदते थे और करीब 2 लाख में उन्हें बेचते थे। इस सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद पति-पत्नी के साथ ड्राइवर रमेश और चीफ मैनेजर वासु को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल, 2016 के पांच बड़े मामले

3 of 6
साल के मई महीने में हर्रई आश्रम के बाबा परमानंद का महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हआ था। बताया जाता है कि बाबा निसंतान महिलाओं को बेटा पैदा करने का झांसा देकर उनका यौन शोषण करता था। आरोप है कि बाबा यौन शोषण करके महिलाओं का एमएमएस बनाकर उन्हें अपने कंप्यूटर में सेव रखता था।

इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब उसने अपने कंप्यूटर को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर के पास भेजा तब इंजीनियर ने ही वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसी वजह से बाबा का असली चेहरा लोगों के सामने आया। बता दें कि उस दौरान परमानंद के भक्तों की कतार बहुत लंबी थी।  उनके भक्तों की लिस्ट में कई बड़े अफसर व राजनेताओं के नाम भी शामिल है।

सेक्स स्कैंडल, 2016 के पांच बड़े मामले

4 of 6
बाबाओं के सेक्स स्कैंडल में फंसने वाले एक बाबा और है रजनीश ग्रोवर उर्फ अशोक कुमार। अपने आप को मन्नत वाले बाबा बताने वाले अशोक कुमार पर आरोप लगा कि वो महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका यौन शोषण करता था। इसका खुलासा जयपुर में रहने वाली एक लड़की ने किया, जिसने बताया कि बाबा सम्मोहन के बहाने लड़कियों को फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था।

लड़की ने बताया कि वो अपने फार्म हाउस में लड़कियों को बंधक बनाकर भी रखता था। भोली-भाली लड़कियों को फंसाने में उसका साथ कुछ लड़कियां भी देती थी। ये लड़कियां पीड़िताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें ले लेती थी, जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर यौन शोषण का शिकार बनाया जाता था।
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल, 2016 के पांच बड़े मामले

5 of 6
इस साल सेक्स स्कैंडल के मामले में ऐसा नहीं है कि सिर्फ बाबा ही फंसे हो, इनमें देश की बड़ी पार्टियों के कुछ नेता भी थे जिनको इस कारण पार्टी से निकाला गया। इनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधायक संदीप कुमार शामिल हैं। उनकी एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गई। 

इस वजह से विवादों में रहने वाली दिल्ली की केजरीवाल सरकार को उनसे पद वापस लेना पड़ा और पार्टी से दरकिनार भी किया गया। संदीप पर यह भी आरोप लगा कि वह ब्लैकमेल करने की नीयत से महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाया करते थे। हालांकि, संदीप कुमार अपने ऊपर लगे इन  आरोपों को झूठा बताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल, 2016 के पांच बड़े मामले

6 of 6
वहीं कर्नाटक के आबकारी मंत्री एचवाई मेती का नाम भी कथित सेक्स सीडी के साथ जोड़ा गया। आरोपों में घिर जाने की वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ गया। हालांकि, मेती ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को इस्तीफा सौंपने के बाद कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री को शर्मिंदगी से बचाने के लिए स्वविवेक से इस्तीफा दिया है। 

एक आरटीआई कार्यकर्ता राजशेखर मुलाली ने दावा कर कहा था कि उसके पास एक सीडी है जिसमें मेती एक महिला के साथ गलत व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि कथित सीडी अभी तक जारी नहीं की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें