फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते की सच्चाई में अड़चन बना ये कानून

Tue, 05 Sep 2017 12:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 5
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और हनीप्रीत के बीच आखिरकार क्या रिश्ता है, ये अभी तक सवाल बना हुआ है। दावा कानूनन गलत है।
विज्ञापन

2 of 5
राम रहीम का दावा है कि हनीप्रीत उनकी गोद ली बेटी है, जबकि कानून के जानकार कहते हैं ये ये दावा गलत है। हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के सेक्शन 10 के मुताबिक 15 साल से अधिक का बच्चा गोद लिया ही नहीं जा सकता, जबकि हनीप्रीत की जब शादी हुई तो वह 18 साल की थी। उसी दौरान ही राम रहीम ने सार्वजनिक तौर पर कबूला था कि 1990 से हनीप्रीत उनकी गोद ली हुई बेटी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के सेक्शन 11 के भाग 3 व 4 में साफ लिखा है कि गोद लेने वाले से गोद लिया जाने वाला 21 साल छोटा होना चाहिए लेकिन राम रहीम और हनीप्रीत के केस में ऐसा भी नहीं है। गुरमीत व हनीप्रीत की उम्र में 15 साल का ही अंतर है। दस्तावेजों को देखें तो गुरमीत का जन्म वर्ष 1967 है, जबकि प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत का 1982। ऐसा इसलिए कि रिश्ते की पवित्रता बनी रहे।

4 of 5
- फोटो : social media
प्रियंका की शादी डेरा प्रमुख के आशीर्वाद से 1998 में हुई थी।  साल 1998 में डेरामुखी की पहल पर प्रियंका का विवाह पंचकूला निवासी हेमंत गुप्ता के साथ डेरे में हुआ। कुछ साल तक साथ रहने के बाद दोनों में विवाद हो गया और अलग रहने लगे। साल 2007 में उनका तलाक हो गया। प्रियंका के पती ने उसके डेरा प्रमुख के साथ संबंध होने के आरोप भी लगाए थे। उसके बाद से ही पति से संबंध तोड़ कर लौटने के बाद हनीप्रीत ही डेरे के सारे कार्यों को देख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

गौरतलब है कि हनी उर्फ प्रियंका का परिवार पहले फतेहाबद के जगजीवनपुरा में रहता था। उसके दादा लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे। उनके बाद परिवार ने डेरे से नामदान लिया। पांच साल पहले पुश्तैनी मकान बेचकर पूरा परिवार डेरे में रहने चला गया था। उसके पिता रामानंद का नेशनल हाइवे पर किसान टायर्स नाम से शोरूम था। हनीप्रीत का मूल ना प्रियंका तनेजा उर्फ अनु था। शुरुआती पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें