फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिकी के चक्कर में मारे गए ये 5 मोस्ट वांटेड आतंकवादी

Wed, 11 Oct 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी
बीते कुछ समय से घाटी में आतंकियों का तेजी से सफाया किया जा रहा है। इसमें सोचने वाली बात ये है कि सेना के इन ऑपरेशन में अचानक इतनी तेजी कैसे आई.... 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
दरअसल, आतंकियों के खिलाफ जारी सेना के इन ऑपरेशन के पीछे एक गहरा राज छिपा है। यह राज जब दुनिया के सामने आया तो सभी इसे जानकर हैरान रह गए। जिन पांच आतंकियों का जिक्र हम करने जा रहे हैं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इन सभी की मौत का बड़ा कारण उनकी गर्लफ्रेंड को बताया जा रहा है।   

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शनिवार को हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद शौकत उर्फ खालिद मारा गया तो उसकी मौत के पीछे भी यही फेक्टर सामने आया।

ऐसी जानकारी मिली है कि खालिद तक भारतीय सुरक्षाबलों को पहुंचाने का काम उसकी गर्लफ्रेंड ने ही किया था। सिर्फ खालिद ही नहीं बीते 3 सालों में बुरहान वानी, अबू दुजाना, जुनैद अहमद मट्टू और उमर माजिद गनी जैसे कई नामी आतंकी अपनी गर्लफ्रेंड्स की मुखबिरी के चलते मारे गए हैं।

 

4 of 5
डेमो
धोखे से खफा थी गर्लफ्रेंड
खालिद तक पहुंचने में सुरक्षा बलों की मदद उसकी गर्लफ्रेंड ने ही की, जो उसके धोखा देने से खफा थी और उससे बदला लेना चाहती थी। बता दें कि खालिद के कश्मीर घाटी में कई लड़कियों से संबंध थे। उन्हीं में से एक लड़की उसके प्यार में पागल थी। उसी ने सेना को खालिद के ठिकाने की जानकारी दी थी। 


 .
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
बुरहान, दुजाना और मट्टू की भी सेम स्टोरी 
मशहूर आतंकी बुरहान वानी की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। वो 8 जुलाई 2016 को गर्लफ्रेंड से मिलने आया और उसी की मुखबिरी के चलते मारा गया। लश्कर आतंकी जुनैद अहमद मट्टू भी गर्लफ्रेंड से मिलने कुलगाम आया था लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने ही सुरक्षाबलों को उसके आने की जानकारी दे दी।

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू दुजाना की कहानी थोड़ी अलग है। दुजाना से इलाके की लड़कियां काफी परेशान थी। शादीशुदा दुजाना अपनी पत्नी से मिलने घर आया था लेकिन उससे परेशान किसी लड़की ने सुरक्षाबलों को जानकारी दे दी जिसके बाद वो मारा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें