फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी अंडरवर्ल्ड से संबंधों के कारण चर्चा में रहे

Fri, 22 Jul 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देकर चर्चा में आईं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पर अपराधियों से संबंध रखने का आरोप है लेकिन बॉलीवुड की ये ह‌िस्‍तियां भी अंडरवर्ल्ड से संबंधों के कारण चर्चा में रही हैं। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 11
ममता कुलकर्णी
1- ड्रग रैकेट के आरोपो में फंसी ममता कुलकर्णी अपने जमाने की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में एक हैं। चूंकि अभी ममता ड्रग रैकेट चलाने के आरोपों से भी घिरी हैं ‌इसलिए अपराध जगत से इनके संबंधों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से इनका नाम जुड़ा है। चर्चा यह भी है कि कुछ साल पहले ममता कुलकर्णी ने सऊदी अरब में विक्की गोस्वामी से शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 11
अभिनेत्री मोनिका बेदी
2- अंडरवर्ल्ड से संबंधों के वजह से बॉलीवुड के सितारे सुर्खियों में आ चुके हैं उनमें अभिनेत्री मोनिका बेदी का भी नाम है। मोनिका बेदी अबु सलेम की मीठी बोली पिदा हो गई थीं। कहते हैं अबु सलेम के खौफ के कारण ही मोनिका को कई फिल्मों में काम मिला था। काफी दिनों तक संपर्क रहने के बाद जब अबु सलेम गिरफ्तार कर लिया गया तो मोनिका बेदी ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। अबु सलेम अभी भी जेल में है।

4 of 11
हाजी मस्तान
3- मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की वजह से मधुबाला मधुबाला का नाम सुर्खियों में आया था। कहते हैं कि हाजी मस्तान को मधुबाला बहुत पसंद थीं। उसने ऐसी लड़की से शादी की थी जो मधुबाला की तरह ही दिखती थी। इस लड़की का नाम था सोना।
विज्ञापन

5 of 11
अनिता अयूब
4- ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पाकिस्तानी मॉडल अनिता अयूब का नाम दाऊद इब्राहीम के साथ जुड़़ चुका है। कहते हैं कि जब 1995 में फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी ने अनिता अयूब को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था तो दाऊद के लोगों ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन

6 of 11
मंदाकिनी
5- अनिता अयूब के बाद मंदाकिनी भी ऐसी अभिनेत्री थीं जिनका नाम दाऊद इब्राहीम के साथ संबंधों के कारण काफी चर्चा में रहा। कई तस्वीरों में मंदाकिनी दाऊद के साथ दिखीं भी ‌थीं। दाऊद मंदाकिनी के बनने वाली बॉलीवुड फिल्मों में पैसा भी लगाता ‌था।
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान
6- स्कूपवूप के अनुसार, शाहरुख ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने छोटा शकील की जिंदगी के बारे में फिल्म बनाने के लिए कहानी सुनी थी जो बाद में नहीं बनी। शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर फिल्म आने के बाद अबु सलेम से उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिली थी।

8 of 11
सलमान खान
7- बहुत से बॉलीवुड सितारों की तरह सलमान खान का संपर्क भी अंडरवर्ल्ड के लोगों से रहा है। सलमान एक तस्वीर में दाऊद इब्राहीम के साथ दिखे थे।

9 of 11
अ‌न‌िल कपूर
8-जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की तस्वीर भी दाऊद के साथ आ चुकी है।

10 of 11
अभिनेता संजय दत्त
9- 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त पर भी आरोप लगे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय दत्त एक समय दाऊद और अबू सलेम के काफी करीब थे।
विज्ञापन

11 of 11
सुनील दत्त
10- मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान के सा‌‌थ संजय दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त की तस्वीर भी सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें