फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी ग्लैमरस दुनिया की चमक में रहीं इंद्राणी, अब तस्वीरें बयां कर रही हैं बुरा हाल

Wed, 28 Dec 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हाइप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुईं इंद्राणी मुखर्जी को अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने की कोर्ट ने अनुमति दी। इसके बाद उन्हें बाइकुला जेल से मुलुंद में ले जाया गया। सीबीआई की एक विशेष अदालत ने पिछले हफ्ते उन्हें उनके घर के साथ मुंबई में कहीं भी 7 बजे सुबह से शाम के 7 बजे तक तेरहवीं में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। हालांकि, अदालत ने अंतरिम जमानत पर गृहनगर गुवाहाटी जाने की उनकी अर्जी को ठुकरा दिया था। उनके पिता उपेंद्र बोरा की मृत्यु 15 दिसंबर को हो गई थी।

अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी सलाखों के पीछे ऐसी जिंदगी जीने को मजबूर है जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। आलम ये है कि इंद्राणी मुखर्जी का जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है वैसे-वैसे उसकी हालत खराब होती जा रही है। इसकी गवाह हैं ये ताजा तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ये तस्वीर तब की है जब इंद्राणी अपने पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस तस्वीर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। कभी विलासिता की जिंदगी जीने वाली इंद्राणी की हालत कंगालों जैसी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
चौंका देने वाली बात है कि कभी महंगी कारों और ब्रांडेड कपड़े पहनने वाली इंद्राणी को जेल में बदतर हालत वाले कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इंद्राणी के चेहरे से वो ग्लो भी गायब हो गया है जो कभी  उनकी खूबसूरती को बयां करता था। इससे उनकी बर्बर हालत साफ जाहिर हो रही है।

4 of 6
इंद्राणी मुखर्जी की नई तस्वीर में उनके लगभग 80 फीसदी बाल सफेद नजर आ रहे हैं। वह अब बूढ़ी दिख रही हैं। लेकिन वह कुछ महीने पहले तक काफी कम उम्र की दिखाई देती थीं।
विज्ञापन

5 of 6
दरअसल, इंद्राणी के पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर को शीना बोरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2012 की रात शीना का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही लगातार इस हाईप्रोफाइल मर्डर की गुत्थी की कई परतें खुल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनसनीखेज मर्डर की कहानी में अब नया मोड़ ये सामने आया है कि इंद्राणी ने शीना को मिलने के लिए कई महंगी चीजों का लालच दिया था। इसका खुलासा खुद ड्राइवर श्यामवर ने किया है। सुनवाई के दौरान श्यामवर ने बताया कि इंद्राणी किसी भी कीमत पर शीना से मिलना चाहती थी इसके लिए उन्होंने शीना को डायमंड रिंग भी ऑफर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें