फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV भी खोल नहीं पाए प्रद्युमन हत्याकांड का सबसे बड़ा राज

Thu, 14 Sep 2017 06:44 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन भले ही CCTV फुटेज में सामने आ गया हो, लेकिन सबसे बड़ा राज अभी भी अनसुलझा है। आखिर क्या है वो राज?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
वो राज है कि आखिर प्रद्युम्न का असली कातिल कौन है? वारदात के अगले दिन भले ही कंडक्टर अशोक ने प्रद्युम्न के कत्ल का गुनाह कबूल लिया हो, लेकिन माली के उस बयान से गुत्‍थी उलझ गई जिसमें उसने माना कि उसने मौका ए वारदात पर कंडक्टर अशोक को नहीं देखा। प्रद्युम्न के माता पिता ने कंडक्टर अशोक के कातिल होने पर संदेह जताया था।
विज्ञापन

3 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वारदात के बाद रायन इंटरनेशनल के सभी कैमरों की फुटेज पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले ली थी। फुटेज में क्राइम सीन तो दिख रहा है कि कौन कितने बजे स्कूल में आया। वैसे भी फुटेज टॉयलेट के बाहर से लेना संभव है, जबकि प्रद्युम्न के गले पर चाकू से हमला किसी ने टॉयलेट के अंदर ही किया है, फुटेज में दिखाई दिया है कि जब प्रद्युम्न फर्श से रेंगता बाहर आता है तो उसका एक हाथ गर्दन पर होता है और वो तड़प रहा होता है।

4 of 6
प्रद्यूम्न का खूनी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह 7.55 पर प्रद्युम्न अपने पिता और बहन के साथ स्कूल में दाखिल होता है। एंट्री गेट पर पिता प्रद्युम्न और उसकी बहन को छोड़कर वापस चले जाते हैं। प्रद्युम्न की बहन थोड़ी आगे से अपनी कक्षा में चली जाती है जबकि प्रद्युम्न वॉशरूम में चला जाता है। टॉयलेट के पास लगे एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दिखाता है कि प्रद्युम्न के बाद कंडक्टर अशोक भी टॉयलेट में दाखिल होता है, लेकिन कुछ देर बाद अशोक बाहर निकल जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में गौर करने वाली बात ये है कि 7.55 से 8.10 के बीच कोई तीसरा शख्स टॉयलेट में जाता हुआ नहीं दिखता। अशोक के जाने के कुछ पल बाद ही प्रद्युम्न एक हाथ से अपने गले को पकड़ कर बाहर की तरफ रेंगता दिखाई देता है। फुटेज बताती है कि मौके पर पहुंचने वाला पहला शख्स माली था, जो खून से सने प्रद्युम्न को देख शोर मचाता है, उसकी आवाज सुनकर वहां कुछ टीचर और कार्यवाहक प्रिंसिपल पहुंचती है और बच्चे को देख सन्न रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
इतने में फुटेज में कंडक्टर अशोक फिर दिखने लगता है जो प्रद्युम्न को गोद में उठाकर बाहर की ओर भागता है और वो उसे एक टीचर की कार में डालते हुए दिखाई देता है। कार से प्रद्युम्न को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया था। CCTV फुटेज में वो सभी बातें सही साबित हो रही हैं, जो चश्मदीद और माली ने पुलिस की पूछताछ में बताई थी। हालांकि प्रद्युम्न के कातिल की गुत्‍थी उलझी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें