साध्वी रेप केस में अगर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा न होती तो अगले निशाने पर उनके 'नेता जी' ही थे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
2 of 6
Ram Rahim
बाबा राम रहीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहारे पश्चिम बंगाल के फिल्मद्योग टालीवुड में पैठ बनाने का योजना बनाई थी। इसी महीने नेताजी पर प्रस्तावित उसकी फिल्म का काम शुरू हो गया होता। जानकार सूत्रों के मुताबिक राम रहीम का अगला निशाना बंगाल ही था। यहां दार्जिलिंग में उसके आश्रम का काम तो शुरू ही हो गया था अब उसकी नगाहें नेताजी पर फिल्म बना कर उनसे जुड़ी स्थानीय लोगों के भावनाओं का दोहन करने की थी।
विज्ञापन
3 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
कोलकता में उसकी मदद कर रहे एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि वह नेताजी से बहुत प्रभावित था। प्रस्तावित पिल्म में राम रहीम नेताजी की भूमिका निभाने वाला था जबकि हीरोइन के तौर पर बांग्ला फिल्मों की एक कामयाब अभिनेत्री पर उसकी निगाहें थी। फिल्म का निर्देशन बाबा को करना था जबकि हनीप्रीत इंसां और किट्टी सलूजा सहायता निर्देशक की भूमिका में रहते। इस फिल्म के लिए नवंबर में कोलकाता जाकर काम शुरू करने की योजना थी।
4 of 6
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस
- फोटो : self
राम रहीम ने अपनी अगली फिल्म एमएसजी आनलाइन गुरूकुल के प्रमोशन के बहाने स्थानीय लोगों से घुलने-मिलने के लिए दुर्गापूजा के दौरान बंगाल दौरे पर आने की योजना बनाई थी। उक्त फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होनी थी। नेताजी पर पांच करोड़ की लागत से बनने वाली उसकी प्रस्तावित फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी के अलावा पूर्वोत्तर में होनी थी।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
- फोटो : SELF
नेताजी के पड़पोते और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने राम रहीम की नेताजी पर फिल्म बनाने की योजना पर हैरत जताई है। उनका कहना है कि फिल्मों के जरिए नेताजी के नाम पर पैसे बनाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बीते विधानसभा चुनावों के दौरान चंद्र बोस भाजपा उम्मीदवार थे। उस दौरान राम रहीम के कुछ सहयोगी यहां आकर उनसे मिले थे। लेकिन तब बोस को उनकी असलियत नहीं पता थी।
अब हाल में इसका खुलासा हुआ है कि वे सिंह के आदमी थे। राम रहीम ने नेताजी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए अपने दौरे के दौरान बोस परिवार के सदस्यों से मुलाकात की भी योजना बनाई थी। चंद्र कुमार बोस कहते हैं कि अगर वह जेल नहीं गया होता तो कौन जाने यहां उसने हमसे भी मुलाकात की होती।